Home Hollywoodबॉलीवुड नहीं कर सकता हॉलीवुड की बराबरी, विद्युत जामवाल बोले- सिर्फ पैसा खर्च करके…, Bollywood Hindi News

बॉलीवुड नहीं कर सकता हॉलीवुड की बराबरी, विद्युत जामवाल बोले- सिर्फ पैसा खर्च करके…, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


विद्युत जामवाल जल्द ही स्ट्रीट फाइटर के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस डेब्यू से पहले उन्होंने कहा कि पैसों का इस्तेमाल करके बॉलीवुड हॉलीवुड से अपनी बराबरी नहीं कर सकता है। 

एक्टर विद्युत जामवाल जल्द ही स्ट्रीट फाइटर के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर की रिलीज से पहले विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड और बॉलीवुड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पैसों का इस्तेमाल करके बॉलीवुड हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड काफी अलग है। वो लोग जो करते हैं उस पर काफी ध्यान देते हैं। विद्युत ने कहा कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक बड़ा फर्क है।

सिर्फ पैसा खर्च करके हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता बॉलीवुड

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में विद्युत जामवाल ने कहा, “ये (हॉलीवुड) हमारे यहां की चीजों से काफी अलग है। हां, जो पैसा वो खर्च करते हैं वो बहुत ज्यादा होता है, लेकिन सिर्फ पैसा खर्च करने से आप शानदार चीजें नहीं बना सकते हैं। वहां एक अलग तरह की प्लानिंग होती है, प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन और कानूनी पहलू देखने को मिलते हैं। वो लोग जो करते हैं उसपर बारीकी से ध्यान देते हैं। ये सबसे बड़ा फर्क है।”

ये भी पढ़ें: विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस, एक्टर को कांपता देख डर गए थे फैंस

विद्युत जामवाल बोले- सोच में बदलाव लाना जरूरी

विद्युत ने कहा, “अगर किसी इंसान को अचानक ज्यादा पैसे मिल जाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि वो अचानक तमीज भी सीख जाएगा।” उन्होंने आगे साफ किया कि उनका ये बयान बॉलीवुड पर तंज नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं केवल अपनी इंडस्ट्री के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि और भी लोगों के बारे में बात कर रहा हूं। पैसा सब कुछ नहीं होता है। सोच में बदलाव लाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: बिना कपड़े पहने पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल वीडियो देख फैंस बोले- ये क्या देख लिया

भारत में बढ़ गया है एक्शन का स्टैंडर्ड

विद्युत ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों में एक्शन में सुधार आया है। उन्होंने कहा, “यहां पर एक्शन का स्टैंडर्ड काफी बढ़ गया है। अपनी फिल्मों में अब हमें बेस्ट एक्शन डायरेक्टर्स मिलते हैं। मुझे भारत के बड़े-बड़े लोगों के साथ काम करने का मौका भी मिलता है। लेकिन वहां (हॉलीवुड) बस कानूनी सिस्टम का फर्क है। उनके कानून बहुत कठोर है। इंश्योरेंस कंपनियां इस बात को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं कि एक्टर क्या कर सकता है।”

ये भी पढ़ें: विद्युत जामवाल ने लगाई केआरके को फटकार, पढ़ाया गीता का पाठ, जानें क्या है मामला?

कब रिलीज होगी विद्युत की स्ट्रीट फाइटर?

विद्युत जामवाल की फिल्म स्ट्रीट फाइटर की बात करें तो उनकी ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक नई लाइव-एक्शन फिल्म है। फिल्म को किताओ सकुराई ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 1993 की पृष्ठभूमि में सेट किया गया है, जहां रयू और केन मास्टर्स फिर से एक बड़े मुकाबले में उतरते हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे में बर्तन धोते दिखे विद्युत जामवाल, IB71 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

स्ट्रीट फाइटर में नजर आएंगे ये सितारे

इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में नोआ सेंटिनियो (केन मास्टर्स), एंड्रयू कोजी (रयू), कैलिना लियांग (चुन-ली), जो अनोआई (अकुमा), डेविड डास्टमलचियन (एम. बाइसन), कोडी रोड्स (गाइल), एंड्रयू शुल्ज (डैन हिबिकी), एरिक आंद्रे (डॉन सॉवेज), विद्युत जामवाल (धालसिम), ऑरविल पेक (वेगा), ओलिवियर रिच्टर्स (जैंगिफ), हिरोकी गोटो (ई. होंडा), रैना वल्लैंडिंघम (जुली), अलेक्जेंडर वोल्कानोव्स्की (जो), कर्टिस ‘50 सेंट’ जैक्सन (बालरॉग) और जेसन मोमोआ (ब्लांका) नजर आएंगे।





Source link

You may also like

Leave a Comment