4
Madhepura News: मधेपुरा। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर वायरल वीडियो में हथियार लहराते लड़के को भर्राही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में भर्राही थाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने महेशुआ वार्ड 10 निवासी केशव कुमार,तुरकाही वार्ड 8 निवासी प्रियांशु राज और अंकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडिओ डालने की बातें स्वीकार की। गिरफ्तार दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों युवकों के निशानदेही पर भर्राही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने भर्राही थाना क्षेत्र के तुरकाही वार्ड 8 निवासी भवेश कुमार पिता अरविन्द यादव के घर में छापेमारी कर एक देशी कट्टा के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
