Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 13 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 13 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केरल, तमिलनाडु और ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं. वहीं, राहुल गांधी की एसआईआर के खिलाफ याचिका में 14 खामियां होने के चलते सुप्रीम कोर्ट में लिस्टेड नहीं हो पाई. इन खबरों के अलावा, भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हुए. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें. 

राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, ओपी माथुर अब केरल के गवर्नर, देखें लिस्ट

राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, सुधा यादव को कर्नाटक, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इन नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के पदभार संभालने की तारीख से होगा.

याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 कम… SC में क्यों लिस्टेड नहीं हुई राहुल की पिटीशन?

राहुल गांधी ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ याचिका दायर की. हालांकि, याचिका सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं हो सकी. इसमें 14 ख़ामियां पाई गईं, जिनमें कई विपक्षी नेताओं के वकालतनामे पर हस्ताक्षर न होना, मल्लिकार्जुन खड़गे के पहचान पत्र की स्पष्ट प्रति न होना और कोर्ट फ़ीस कम जमा करना शामिल है. 

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का मामला पहुंचा HC, मंगलवार को होगी सुनवाई

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा. सोमवार को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की सहमति दी. दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के 12 अक्टूबर के आदेश के मुताबिक अब प्रदर्शन और धरने के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड निर्धारित किए गए हैं.

टीम इंडिया को बड़ा झटका, NZ दौरे से बाहर हुए ऋषभ पंत, इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूज़ीलैंड दौरे पर शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं. उन्हें सितंबर में ईरानी कप के दौरान बाएं हिस्से में खिंचाव आया था. पंत की जगह कुमार कुशाग्र को इंडिया ए की स्क्वॉड में शामिल किया गया है. इंडिया ए को 24 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच न्यूज़ीलैंड ए के ख़िलाफ़ तीन मल्टी-डे मैच खेलने हैं.

रामविलास पासवान को खास सम्मान, पटना में बनेगा टेक पार्क… बिहार कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर मोहर

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी. अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के लिए 634.41 करोड़ रुपये मंज़ूर किए गए. साथ ही, दिवंगत नेता रामविलास पासवान की जयंती हर साल 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का फ़ैसला लिया गया. इस फैसले पर चिराग पासवाान ने सरकार का आभार जताया है.

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने तेजस से भरी आखिरी फाइटर उड़ान, ‘तरंग शक्ति-2026’ अभ्यास में दिखाया दम

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल एपी सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से अपनी आख़िरी फ़ाइटर उड़ान भरी. यह उड़ान युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 के दौरान भरी गई, जिसमें मित्र देशों के लड़ाकू विमानों और भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने भी हिस्सा लिया. वायुसेना ने इस खास मौके का वीडियो एक्स पर शेयर किया है.

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 13 लाख वोट कटे, SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई. SIR शुरू होने से पहले राज्य में 2,14,61,043 मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर 2,01,00,727 रह गए हैं. यानी अंतिम सूची में 13.60 लाख से ज्यादा मतदाता कम हुए हैं, जो 6.33 फीसदी की कमी है. हालांकि, 13 अगस्त को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुकाबले अंतिम सूची में 3.64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 17 साल की माया राजेश्वरन ने रचा इतिहास

17 वर्षीय माया राजेश्वरन रेवती ने सानिया मिर्ज़ा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. माया ने पुर्तगाल में ITF W35 लागोस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में स्पेन की सीलिया सर्विनो रुइज को 6-4, 6-2 से हराकर पहला प्रोफ़ेशनल सिंगल्स ख़िताब जीता.17 साल 3 महीने की उम्र में माया राजेश्वरन W35 ख़िताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनीं.

विराट-अनुष्का ने मुंबई में एक साथ खरीदे 3 फ्लैट, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और उनके परिवार ने मुंबई के वर्सोवा स्थित गोदरेज स्काईशोर बिल्डिंग में करीब 44.1 करोड़ रुपये के तीन फ़्लैट ख़रीदे हैं. इनमें अनुष्का शर्मा का 2,153 वर्ग फ़ुट का फ़्लैट 14.89 करोड़ रुपये का है. इसके लिए 74.47 लाख रुपये स्टांप शुल्क चुकाया गया है. फ़्लैट के साथ तीन कवर्ड बेसमेंट पार्किंग स्पेस भी मिले हैं.

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास जोरदार ब्लास्ट, 4 आतंकियों के परखच्चे उड़े

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के करीब जबरदस्त धमाका हुआ है. कृष्णा घाटी सेक्टर में नंगी टेकरी इलाके में हुए इस माइन ब्लास्ट में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादी मारे गए. इनमें एक टॉप लश्कर-ए-तैयबा कमांडर भी शामिल है. ये धमाका एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के तहत लगाई गई माइंस फटने से हुआ, जिससे घुसपैठियों के परखच्चे उड़ गए. 
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment