Home Morning News (खास खबरें)Kanpur Durga Puja Utsav | Morning Aarti & Bhakti Darshan 2026

Kanpur Durga Puja Utsav | Morning Aarti & Bhakti Darshan 2026

by BollywoodNewsAndMovie


शुभम कपूर | गुजैनी कॉलोनी, कानपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के गुजैनी में मां दुर्गा पूजा महोत्सव में सुबह की आरती हुई। वार्ड 55 के एच ब्लॉक में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह से ही भक्त माता रानी के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचने लगे थे। मां दुर्गा की प्रतिमा का सुंदर शृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुबह की आरती की गई।

पूरा माहौल भक्ति से भर गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में सिर झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति मांगी। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर को भी अच्छे से सजाया गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment