एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ (Drishyam 3) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है।
दृश्यम 3 अब 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब,ओरिजिनल मलयालम ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहनलाल ने अजय देवगन और फिल्म की टीम के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा है।
मोहनलाल ने दृश्यम की टीम को दी बधाई
स्टार स्टूडियो 18 द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मोहनलाल ने कहा,’मैंने ‘दृश्यम:द कन्क्लूजन’ देखी और मैं सचमुच इस बात से प्रभावित हूं कि उन्होंने इस बेहद पसंद की जाने वाली कहानी के सफर को कितने शानदार ढंग से खत्म किया है। अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी कास्ट और क्रू को इतने बेहतरीन काम के लिए बधाई।’
लगातार शानदार कलेक्शन कर रही फिल्म
वहीं दृश्यम 3 के कलेक्शन की बात करें तो मूवी को आज बॉक्स ऑफिस पर 12वां दिन है। फिल्म अभी 13,605 सिनेमाघरों में चल रही है जहां इसने अभी तक 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह भारत में फिल्म की कुल कमाई 315.25 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपये हो गया है।
-1791864009898.webp)
विदेशों में दृश्यम 3 ने 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल कमाई 111.50 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गई है। इस तरह,अजय देवगन की इस फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 489.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और यह 500 करोड़ रुपये के ग्लोबल आंकड़े के करीब पहुंच रही है।
अब सिर्फ धुरंधर 2 से है पीछे
साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1149.30 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दुनिया भर में इसने 1813.39 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
