Home Viralपैकेट वाली मटर में मिलावट? रगड़ते ही निकलने लगा हरा रंग, वायरल वीडियो देख लोगों ने जताई चिंता – Viral Video Claims Green Peas Are Adulterated Colour Comes Off When Rubbed Video Goes Viral

पैकेट वाली मटर में मिलावट? रगड़ते ही निकलने लगा हरा रंग, वायरल वीडियो देख लोगों ने जताई चिंता – Viral Video Claims Green Peas Are Adulterated Colour Comes Off When Rubbed Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


मटर ऐसी सब्जी है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह की डिश में इस्तेमाल होती है। सर्दियों में ताजी मटर खूब मिलती है, जबकि बाकी समय भी बाजार में पैकेट वाली फ्रोजन मटर आसानी से मिल जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पैकेट वाली मटर में मिलावट भी हो सकती है? इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सवाल को लेकर चर्चा में है। वीडियो में मटर से हरा रंग निकलता दिखाई दे रहा है। इसे देखने के बाद लोग खाने-पीने की चीजों की शुद्धता को लेकर चिंता जता रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

मटर को रगड़ते ही निकलने लगा हरा रंग

सोशल मीडिया पर सुरेंद्र कौर हेल्दी टिप्स नाम के अकाउंट से यह वीडियो साझा किया गया है। वीडियो के साथ मिलावटखोरी को लेकर चिंता जताई गई है। इसमें मटर को हाथ से रगड़ते हुए दिखाया गया है। ऐसा करने पर मटर से हरा रंग निकलता नजर आता है। वीडियो में दिख रहे इस नजारे के आधार पर मटर में मिलावट होने का दावा किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Surender Kaur healthy tips (@surender.healthy)

महिला ने बताया फूड माफिया का कारनामा

वीडियो के कैप्शन में इसे फूड माफिया का कारनामा बताते हुए लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने की बात कही गई है। साथ ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है। हालांकि, वीडियो में मटर की जांच से जुड़ी कोई प्रमाणित रिपोर्ट सामने नहीं दिखाई गई है। ऐसे में केवल रंग निकलने के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि मटर नकली है या उसमें किसी खतरनाक चीज की मिलावट की गई है।

वीडियो देखकर लोगों ने भी बताए अपने अनुभव

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट करके अपनी बात रखी है। एक महिला ने बताया कि उन्होंने पुलाव बनाने के लिए मटर खरीदी थी। उनका कहना है कि मटर से रंग निकलने लगा और चावल भी हरे हो गए। वहीं, एक यूजर ने मटर को जहर बताते हुए चिंता जताई। एक अन्य यूजर ने वीडियो साझा करने के लिए शुक्रिया कहा फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। लेकिन किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की पुष्टि करने के लिए उसकी सही तरीके से जांच जरूरी है।

मटर खरीदते समय क्या रखें ध्यान?

मटर या कोई भी पैकेट वाला खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकेट की सील, उसकी एक्सपायरी डेट और निर्माता से जुड़ी जानकारी जरूर देखें। अगर मटर का रंग असामान्य लगे, उसमें अजीब गंध आए या इस्तेमाल करते समय कुछ गड़बड़ दिखाई दे तो उसे खाने से बचें। शक होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर घबराने के बजाय सही जानकारी और जांच पर भरोसा करना जरूरी है।





Source link

You may also like

Leave a Comment