Home ViralGhaziabad News:विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा-कांग्रेस को घेरा, वीडियो हो रहा वायरल – Mla Nandkishore Gurjar Targets Sp-congress; Video Goes Viral

Ghaziabad News:विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा-कांग्रेस को घेरा, वीडियो हो रहा वायरल – Mla Nandkishore Gurjar Targets Sp-congress; Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


लोनी। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की रणनीति को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में नौ कमियां गिनाने के बावजूद कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शन कर दबाव बनाने की कोशिश करना विपक्ष की राजनीतिक अपरिपक्वता दर्शाता है। विधायक ने कांग्रेस और सपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रहते भाजपा को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर करोड़ों लोग समर्थन में दिल्ली पहुंच सकते हैं। विधायक ने राम मंदिर के विरोध को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह सनातन का दौर में विपक्षी दलों को सफलता नहीं मिलेगी।


लोनी विधायक ने दी सांत्वना-कहा न्याय मिलेगा

लोनी। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर मंगलवार को लोनी के कारोबारी विनोद गुप्ता के परिवार से जाकर मिलें,उन्होंने परिजन को सांत्वना दी और कहा कि उनको न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों ने अपने आप को प्रसिद्ध करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment