Home Box Officeवर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली ‘मंडाडी’ का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1

वर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली ‘मंडाडी’ का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1

by BollywoodNewsAndMovie


तमिल सिनेमा की ब्लॉकबस्टर स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मंडाडी’ थिएटर में बाद अब ओटीटी पर भी धूम मचा रही है. ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होते ही नंबर 1 ट्रेंडिंग पोजीशन पर पहुंच गई है.

‘मंडाडी’ इस साल 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. करीब एक महीने बाद इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मंडाडी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. 

नेटफ्लिक्स पर नंबर पर बनीं मंडाडी
फिल्म ‘मंडाडी’ 8 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं और ये अब लोगों की पहली पसंद बन गई है. दर्शक फिल्म को खूब देख रहे हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

ये हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में अवेलेबल है. इसे IMDB पर 10 में से 8.3 की रेटिंग मिली है. इस साउथ फिल्म ने परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली 'मंडाडी' का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1

‘मंडाडी’ की कहानी
‘मंडाडी’ को माथिमरण पुगाझेंधी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सूरी, सुहास और महिमा नाम्बियार जैसे कलाकार हैं. इसकी कहानी बोट रेसिंग और तटीय इलाकों में रहने वाले दो दोस्तों की पुरानी दुश्मनी के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म रामेश्वरम के मछुआरा समुदाय की पारंपरिक बोट रेसिंग पर बेस्ज है, जहां कभी पक्के दोस्त रहे काली (सूरी) और सट्टापुली (सुहास) पुरानी दुश्मनी के कारण कट्टर दुश्मन बन जाते हैं.

सालों बाद, काली चेन्नई से अपने गांव लौटता है और एक कमजोर टीम को ट्रेनिंग देकर, समंदर की लहरों के बीच होने वाली नाव रेस में सट्टापुली को हराकर अपना सम्मान वापस पाता है.

‘मंडाडी’ का कलेक्शन
बता दें फिल्म ने रिलीज के 35वें दिन वर्ल्डवाइड 136.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत में इसने 118.66 करोड़ और विदेश में 17.95 का ग्रॉस कलेक्शन किया. भारत में इसने 101.85 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है.





Source link

You may also like

Leave a Comment