Home Box OfficeBox Office Clash: दशहरे पर बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, ‘जेलर 2’ से ‘प्रहार’ तक, 5 फिल्मों में किसकी होगी जीत और किसका होगा खेल खत्म?

Box Office Clash: दशहरे पर बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, ‘जेलर 2’ से ‘प्रहार’ तक, 5 फिल्मों में किसकी होगी जीत और किसका होगा खेल खत्म?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

दशहरा के मौके पर हिंदी से लेकर साउथ तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है. प्रहार, राणाबाली, फाइटर स्ट्रीट से लेकर जेलर 2 एक साथ क्लैश हो रही है. अब देखना है कि महाक्लैश में कौन सी फिल्म बाजी मारेगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अक्टूबर 2026 में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. दिलचस्प बात ये है कि दशहरे से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने को मिलेगा. इसमें फैंस को कोर्टरूम ड्रामा से लेकर फुल एक्शन फिल्म देखने को मिलेगी. चलिए आपको इन बड़ी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं. (साभार: फिल्म पोस्टर)

राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा प्रहार, यामी गौतम की नई नवेली, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की राणा बाली, विद्युत जामवाल की स्ट्रीट फाइटर जैसी सभी फिल्में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होंगी. (साभार: फिल्म पोस्टर)

इन चार फिल्मों के अलावा 15 अक्टूबर को रजनीकांत की जेलर 2 रिलीज होगी. मतलब ये कि दो दिन के अंदर देश में पांच बड़ी फिल्में महाक्लैश होंगी. अब देखना ये होगा कि इन पांचों में से कौन सी फिल्म बाजी मारेगी. (साभार: फिल्म पोस्टर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

चलिए अब आपको इन पांचों फिल्मों के बारे में बताते हैं. शुरुआत करते हैं जेलर 2 की. रजनीकांत की जेलर का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर 15 अक्टूबर को रिलीज होगी. जिसे नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्टर किया है. जेलर 2 को तमिल और साउथ के अलावा हिंदी में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसने एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर दिया है. अब देखना ये है कि इसे कितनी ग्रैंड ओपनिंग मिलेगी. (साभार: फिल्म पोस्टर)

अब आते हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म राणाबाली पर. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें 19वीं सदी के ब्रिटिश राज पर आधारित है. इसमें 1854 से 1878 की कहानी दिखाई देगी. ये फिल्म तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई. फिल्म में अजय अतुल का म्यूजिक है तो Rahul Sankrityan ने इसे डायरेक्ट किया है. (साभार: फिल्म पोस्टर)

नई नवेली फिल्म की बात करें तो ये यामी गौतम स्टारर है जिसमें हॉरर के साथ कॉमेडी तड़का लगाया गया है. बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 16 अक्टूबर को दस्तक देगी. फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखी है जिसमें यामी गौतम के अलावा आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सोनल झा, सुनीता राजवर, राजेश दुबे, आदित्य कुलश्रेष्ठ, प्रतीक पचौरी से लेकर सुष्मिता मुखर्जी नजर आएंगे. (साभार: फिल्म पोस्टर)

राजकुमार राव की प्रहार की बात करें तो ये मुंबई हमले से जुड़ी कहानी है. जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे कसाब को फांसे के फंदे तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम पर है. फिल्म में जयदीप अहलावत, वामिका गब्बी से लेकर आशीष विद्यार्थी तक नजर आएंगे. अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी फिल्म में विशाल मिश्रा का म्यूजिक है. (साभार: फिल्म पोस्टर)

स्ट्रीट फाइटर फिल्म के लीड रोल विद्युत जामवाल हैं. इस हॉलीवुड डेब्यू में वह मार्शल आर्ट मास्टर धालसिम का रोल निभाएंगे. फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, जो रोमन रेंस अनोई, डेविड डास्टमालचियन, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज, एरिक आंद्रे, विद्युत जामवाल, कर्टिस 50 सेंट जैक्सन और जेसन मोमोआ जैसे सितारे भी नजर आएंगे. (साभार: फिल्म पोस्टर)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment