Home Box Office‘जेलर 2’ Vs ‘रणबाली’: कितना है रनटाइम, कौनसा मिला सर्टिफिकेट, एडवांस बुकिंग में कौन आगे, ओपनिंग डे पर किसकी होगी जीत? जानें

‘जेलर 2’ Vs ‘रणबाली’: कितना है रनटाइम, कौनसा मिला सर्टिफिकेट, एडवांस बुकिंग में कौन आगे, ओपनिंग डे पर किसकी होगी जीत? जानें

by BollywoodNewsAndMovie


Jailer 2 Vs Ranabaali

जेलर-2 और रणबाली (Poster)

हैदराबाद: दशहरा के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में धमाल मचाने आ रही हैं. ‘जेलर 2’ का तेलुगु-डब वर्जन 15 अक्टूबर को रिलीज होगा, और उसके एक दिन बाद यानी 16 अक्टूबर को ‘रणबाली’ आएगी. ये दोनों फिल्में ऐसे समय में आ रही हैं जब तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. ‘इरुमुडी’ और ‘मा इंटी बंगरम’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. उम्मीद है कि ये दोनों फिल्में भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी.

एडवांस बुकिंग
‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग पिछले हफ्ते शुरू हुई, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली. सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ ओपनिंग डे (गुरुवार, 15 अक्टूबर) के लिए 14.84 लाख टिकट एडवांस में बेचे हैं और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 31.70 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि, शुक्रवार, 16 अक्टूबर (दूसरा दिन) के लिए 4.49 लाख टिकट बिकने से 7.88 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. शनिवार, 17 अक्टूबर (तीसरा दिन) के लिए भी 4.34 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे कुल कमाई में 7.59 करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं.

ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग ने शिवा की 2021 की एक्शन-कॉमेडी ‘अन्नाथे’ (23.25 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस तरह यह रजनीकांत की फिल्मों में ओपनिंग डे पर एडवांस बुकिंग के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर लोकेश कनगराज की एक्शन-थ्रिलर ‘कुली’ (46.36 करोड़ रुपये) है, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा रणबाली की बात करें तो ‘रणबाली’ ने 4 शो की तारीखों के लिए एडवांस बुकिंग से 1.34 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें ब्लॉक सीटें शामिल नहीं हैं (इसके बिना 2.94 लाख). पहले दिन (शुक्रवार, 16 अक्टूबर) सबसे ज्यादा 44.30 लाख रुपये की कमाई हुई. हैदराबाद 13.01 लाख रुपये के साथ टॉप शहर रहा.

बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रिडिक्शन

पहले दिन की घरेलू एडवांस बुकिंग को मिलाकर, फिल्म की दुनिया भर में ओपनिंग-डे की एडवांस बिक्री 55 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. रिलीज से पहले की ज़बरदस्त चर्चा और स्पॉट बुकिंग को देखते हुए ‘जेलर 2’ की कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस ओपनिंग 100 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है.

एडवांस बुकिंग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर सकती हैं. ट्रेड अनुमान और शुरुआती बॉक्स ऑफ़िस प्रोजेक्शन के अनुसार, फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये (भारत में नेट) रहने की उम्मीद है.

सर्टिफिकेट
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है. वहीं, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आने वाली पीरियड ड्रामा को भी बोर्ड से यू/ए सर्टिफकेट मिला है.

रनटाइम

‘जेलर 2’ का रनटाइम 165.18 मिनट (2 घंटे 45 मिनट 11 सेकंड) है. ‘जेलर 2’ की अवधि पहली फिल्म से थोड़ी कम है. पहले पार्ट का रनटाइम 168.47 मिनट (2 घंटे 48 मिनट 28 सेकंड) था.

फिल्म ‘रणबाली’ का शुरुआती रफ कट 3 घंटे 20 मिनट का था, लेकिन फाइनल एडिटिंग के बाद सिनेमाघरों में दिखाई जाने वाली फिल्म की अवधि 2 घंटे 50 मिनट (170 मिनट) है. कुछ इंटरनेशनल लिस्टिंग और शुरुआती अनुमानों में इसकी अवधि 3 घंटे 5 मिनट (185 मिनट) भी बताई गई है.

स्क्रीन काउंट

रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित सीक्वल को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही देशभर में बड़ी संख्या में स्क्रीन्स मिल गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जेलर 2’ के भारत में कुल 31,812 स्क्रीन मिले हैं. डिस्ट्रीब्यूटर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि हिंदी-डब और उत्तर भारतीय बाजारों में इसे 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा.

‘रणबाली’ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को दुनिया भर में लगभग 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा. इसे भारत में 1000 और ओवरसीज में 500 स्क्रीन्स मिले हैं.

‘जेलर 2’ के बारे में

‘जेलर 2’ नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है, जिसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स हैं, जिनमें एस.जे. सूर्या, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती शामिल हैं, साथ ही ऋतिक रोशन और मोहनलाल भी कैमियो रोल में नजर आएंगे.

‘रणबाली’ के बारे में

‘रणबाली’ के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन हैं और इसे मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर ने प्रोड्यूस किया है, साथ ही इसे टी-सीरीज फिल्म्स ने प्रेजेंट किया है. यह फिल्म 19वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है और भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान पड़े अकाल को दिखाती है. फिल्म में अर्नोल्ड वोस्लू विलेन की भूमिका में हैं और यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.



Source link

You may also like

Leave a Comment