Home Box OfficeJailer 2 एडवांस बुकिंग: रिलीज पहले बिके 29.96 लाख टिकट, रजनीकांत पहले दिन देंगे ‘धुरंधर’ और Toxic को धोबी पछाड़ – jailer 2 advance booking around 30 lakh tickets sold rajinikanth film hints massive opening will beat toxic dhurandhar box office prediction

Jailer 2 एडवांस बुकिंग: रिलीज पहले बिके 29.96 लाख टिकट, रजनीकांत पहले दिन देंगे ‘धुरंधर’ और Toxic को धोबी पछाड़ – jailer 2 advance booking around 30 lakh tickets sold rajinikanth film hints massive opening will beat toxic dhurandhar box office prediction

by BollywoodNewsAndMovie


‘जेलर 2’ की र‍िलीज में बस 1 द‍िन बचा है, और रजनीकांत की यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई का तूफान लेकर आ रही है। ओपन‍िंंग डे पर यह देश और व‍िदेश म‍िलाकर वर्ल्‍डवाइड कमाई में ‘टॉक्‍स‍िक’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक को पछाड़ने वाली है। एडवांस बुकिंग में यह फ‍िल्‍म वर्ल्‍डवाइड ₹80 करोड़ के पार जा चुकी है।

Jailer Advance Booking Box Office Prediction
Jailer 2 एडवांस बुकिंग: रिलीज पहले बिके 29.96 लाख टिकट, रजनीकांत पहले दिन देंगे ‘धुरंधर’ और Toxic को धोबी पछाड़
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ गुरुवार 15 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और थलाइवा की वापसी बंपर होने वाली है। जी हां, नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्‍शन में बनी इस सीक्‍वल फिल्‍म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले है। फ‍िल्म ने रिलीज से पहले ही अगले 5 दिनों की प्री-सेल्स से बुधवार, दोपहर 12 बजे तक ₹57.90 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। गुरुवार से रविवार तक के शोज के लिए अभी ही 29.96 लाख टिकट बिक चुके हैं। ये आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि तमिल सुपरस्टार एक और जबरदस्त ओपनिंग डे की तैयारी में हैं। अभी बुधवार को दिनभर एडवांस बुकिंग होनी बाकी हैं और ऐसा लग रहा है कि ‘जेलर 2’ पहले ही दिन ‘धुरंधर’ से लेकर ‘टॉक्‍स‍िक’ तक के रिकॉर्ड की धज्‍ज‍ियां उड़ाने वाली है।

भारत में ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग 10 अक्टूबर को शुरू हुई, जबकि कुछ विदेशी बाजारों में यह एक दिन पहले ही शुरू हो गई थी। खबर लिखे जाने तक, 14 अक्टूबर (बुधवार) दोपहर तक, इसकी दुनिया भर में एडवांस बुकिंग ₹80 करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि, फ‍िल्म के हिंदी डब वर्जन का हाल बहुत अच्‍छा नहीं है। लेकिन इसकी एक वजह ये भी है मेकर्स से विवाद के कारण पीवीआर-आईनॉक्‍स और सिनेपॉलिस जैसे बड़े मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन हिंदी पट्टी में फिल्‍म को रिलीज नहीं कर रहे हैं।

‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग ₹57.90 करोड़ पार

Sacnilk के मुताबिक, भारत में ‘जेलर 2’ के लिए अभी गुरुवार से रविवार तक की एडवांस बुकिंग हो रही है। इसमें 5 दिनों के लिए अब तक 29.96 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है। ब्‍लॉक सीटों के साथ ₹57.90 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है। सबसे अध‍िक कमाई तमिल बाजार से हो रही है। जबकि तेलुगू और हिंदी वर्जन के लिए भी प्री-सेल्‍स बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। इसमें सिर्फ पहले दिन के लिए अभी तक 14.84 लाख टिकट बिक चुके हैं और इनसे ₹31.70 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है।

‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग र‍िपोर्ट (5 दिनों के लिए)

  • पहला दिन, गुरुवार 15 अक्‍टूबर – ₹31.70 करोड़ (14.84 लाख टिकट)
  • दूसरा दिन, शुक्रवार 16 अक्‍टूबर – ₹8.04 करोड़ (4.60 लाख ट‍िकट)
  • तीसरा दिन, शन‍िवार 17 अक्‍टूबर – ₹7.80 करोड़ (4.48 लाख ट‍िकट)
  • चौथा दिन, रविवार 18 अक्‍टूबर – ₹7.28 करोड़ (4.19 लाख टिकट)
  • पांचवां दिन, सोमवार 19 अक्‍टूबर – ₹3.08 करोड़ (1.85 लाख टिकट)

‘जेलर 2’ पहले द‍िन देश में क‍ितनी कमाई करेगी

‘जेलर 2’ के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह रजनीकांत की सिर्फ पिछली फिल्‍म ‘कुली’ से पीछे है, जिसने रिलीज से पहले ₹46 करोड़ की प्री-सेल्‍स कमाई की थी। हालांकि, अभी बुधवार को दिनभर बुकिंग होनी बाकी है। बहुत संभव है कि ‘जेलर 2’ फिर भी ‘कुली’ की एडवांस बुकिंग को पछाड़ नहीं पाए, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स यह मानकर चल रहे हैं कि ‘जेलर 2’ पहले दिन देश में ₹60 करोड़ से ₹70 करोड़ की ओपनिंग जरूर करेगी। साल 2023 रिलीज ‘जेलर’ ने पहले दिन देश में ₹48.35 का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹96.36 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। तमिल सिनेमा में पहले दिन सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड रजनीकांत की ‘कुली’ के नाम है, जिसने ओपनिंग डे पर ₹65 करोड़ की नेट कमाई की थी।

‘जेलर 2’ की वर्ल्‍डवाइड कमाई लाएगी पहले द‍िन सबसे बड़ा ट्व‍िस्‍ट

विदेशों में ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग की रफ्तार न सिर्फ रजनीकांत की ‘जेलर’, बल्‍क‍ि थलपति विजय की ‘लियो’ से और यहां तक की ‘कुली’ से भी बेहतर है। यही कारण है कि ‘जेलर 2’ की पहले दिन की वर्ल्‍डवाइड कमाई में जबरदस्‍त खेल हो सकता है। विदेशों में इस फिल्‍म के प्री-सेल्स में $3 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि पहले दिन ‘जेलर 2’ विदेशों में $7 मिलियन से $8 मिलियन के बीच कमाई कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो ‘जेलर 2’ पहले दिन वर्ल्‍डवाइड ₹125 करोड़ से ₹140 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर लेगी।

…तो पहले द‍िन ‘टॉक्‍स‍िक’, ‘जवान’, एन‍िमल, ‘धुरंधर’ को म‍िलेगी धोबी पछाड़

तमिल सिनमा के लिहाज से अभी पहले दिन वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म ‘कुली’ (₹151.14 करोड़) है। इसके बाद ‘लियो’ (₹142 करोड़) का नंबर आता है। यानी ‘जेलर 2’ इन दोनों के बाद तीसरी सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग बन जाएगी। लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं है। यदि नेल्सन दिलीपकुमार की यह फ‍िल्म की ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड ₹140 करोड़ तक पहुंचती है, तो यह यश की ‘टॉक्सिक’, शाहरुख खान की ‘जवान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’से भी आगे निकल जाएगी। यकीनन यह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाएगी, लेकिन ‘धुरंधर पार्ट 1’ की ओपनिंग डे की कमाई (₹41 करोड़) को जरूर पछाड़ देगी।
ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍में

पोज‍िशन फ‍िल्‍म पहले द‍िन वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन पहले द‍िन देश में नेट कमाई
1. पुष्‍पा 2 ₹275.01 करोड़ ₹164.25 करोड़
2. धुरंधर 2 ₹226.60 करोड़ ₹102.55 करोड़
3. RRR ₹223.00 करोड़ ₹133 करोड़
4. बाहुबली 2 ₹217 करोड़ ₹121 करोड़
5. कल्‍क‍ि 2898AD ₹177.72 करोड़ ₹95.30 करोड़
6. KGF 2 ₹159.00 करोड़ ₹116 करोड़
7. सलार ₹158.12 करोड़ ₹90.70 करोड़
8. कुली ₹151.14 करोड़ ₹65 करोड़
9. दे कॉल हिम ओजी ₹143.75 करोड़ ₹63.75 करोड़
10. लियो ₹142.03 करोड़ ₹64.80 करोड़
11. देवरा ₹142.02 करोड़ ₹82.50 करोड़
12. टॉक्‍स‍िक ₹137.00 करोड़ ₹101.10 करोड़
13. जवान ₹129.13 करोड़ ₹75 करोड़
14. आदिपुरुष ₹128.08 करोड़ ₹86.75 करोड़
15. एनिमल ₹116.00 करोड़ ₹63.80 करोड़

‘जेलर 2’ की कास्‍ट और रनटाइम

‘जेलर 2’ में नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और डायरेक्‍ट किया है। इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है। फ‍िल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू और मिर्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि मोहनलाल, ममूटी, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है। फिल्‍म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म को UA 16+ सर्टिफ‍िकेट दिया है और इसका रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें