Home HollywoodPM मोदी के सपोर्ट में आईं हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन, बोलीं- CJP को मिल रही अमेरिका से फंडिंग, Bollywood Hindi News

PM मोदी के सपोर्ट में आईं हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन, बोलीं- CJP को मिल रही अमेरिका से फंडिंग, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को सपोर्ट किया है। हॉलीवुड सिंगर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के युवा से अपील की है कि यह चुप रहने का वक्त नहीं है।

हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपोर्ट किया है। मिलबेन का आरोप है कि कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है। मिलबेन का आरोप है कि पीएम मोदी के विरोधी अमेरिका से अभिजीत दिपके को फंडिंग भिजवा रहे हैं। मिलबेन ने कहा है कि अमेरिका की तरफ से आ रही इस फंडिंग का इस्तेमाल भारत में माहौल खराब करने और सरकार के कामों में रुकावट डालने के लिए किया जा रहा है। सिंगर ने देश के युवाओं से अपील की है कि यह चुप रहने का वक्त नहीं है और जनता को एक जवाबी आंदोलन करना चाहिए।

CJP को मिल रही अमेरिका से फंडिंग

मिलबेन ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशी ताकतों के सामने नहीं झुकेंगे। अपनी X पोस्ट में मैरी ने भारत के सभी युवा देशभक्तों को संबोधित करते हुए लिखा, “यह चुप रहने का वक्त नहीं है। अभिजीत दिपके और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को अमेरिका के उन लोगों से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं। डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों।” मैरी ने लिखा है कि आपके प्रधानमंत्री ने 25 साल तक भारत की सेवा की है, लगातार 12 साल प्रधानमंत्री रहे हैं और लगातार तीन बार चुने गए।”

पीएम मोदी झुकने वाले नहीं हैं

सिंगर मैरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आपके प्रधानमंत्री मोदी मेरे देश की गड़बड़ी फैलाने वाली ताकतों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। मैरी ने लिखा कि इन चुनिंदा लोगों का दुनिया भर में एक ही तरीका है, लीक से हटकर काम करने वाले ग्लोबल लीडर्स को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे शख्स को ढूंढना, उन्हें कट्टरपंथी बनाना। उन्हें वापस देश भेजना और उन्हें अफरा-तफरी और तबाही मचाने के लिए फंड देना। मैरी ने लिखा कि इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है।

जनता से की आंदोलन की अपील

हॉलीवुड सिंगर ने लिखा है कि अब वक्त आ गया है कि इंडिया में एक नई आवाज उठे। जो भारत की मिट्टी में पैदा हुई, पली-बढ़ी और शिक्षित हुई हो। सिंगर ने देशवासियों से कॉकरोच जनता पार्टी की गड़बड़ी फैलाने वाली सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील की है। कमेंट सेक्शन में दोनों ही पार्टियों के सपोर्टर्स के बयानों और आरोपों की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने लिखा- मैरी भारतीयों से कहीं ज्यादा भारतीय है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- शुक्रिया हमेशा बेखौफ होकर भारत का सपोर्ट करते रहने के लिए।





Source link

You may also like

Leave a Comment