Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 से बाहर हुए नकुल धुल, घर में भिड़ गए आसिफ और लव गिल, आज आने वाला हे मजेदार ट्विस्ट

बिग बॉस 20 से बाहर हुए नकुल धुल, घर में भिड़ गए आसिफ और लव गिल, आज आने वाला हे मजेदार ट्विस्ट

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Nakul Dhul Evicted In BB 20: बिग बॉस 20 के घर में काजी और स्काउट की हंसी-मजाक वाली बात पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि गुल्लू और नकुल के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद बिग बॉस ने कड़ा कदम उठाते हुए नकुल धुल को शो से बाहर कर दिया. इसके अलावा घर में लव गिल और आसिफ के बीच भयंकर लड़ाई हुई, नीचे पढ़ें पूरा अपडेट.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बिग बॉस 20 से बाहर हुए नकुल धुल, घर में भिड़ गए आसिफ और लव गिलZoom

बिग बॉस 20 से बेघर हुए नकुल धुल (फोटो साभार-@jiohotstarreality)

नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में बीती रात बहुत बड़ी घटना घटी है. शो के दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को घर से बाहर कर दिया गया है. यह पूरा मामला काजी तौकीर, स्काउट और गुल्लू के बीच हुई एक बातचीत से शुरू हुआ था, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया.

इसके अलावा घर में लव गिल और आसिफ के बीच भी जोरदार बहस देखने को मिली. आइए जानते हैं कि आखिर घर के अंदर क्या-क्या हुआ.

स्काउट और काजी से शुरू हुआ विवाद

कल के एपिसोड में देखने को मिला कि घर में काजी तौकीर स्काउट को लेकर गुल्लु से बात कर रहे थे और उनके बीच हल्की-फुल्की हंसी-मजाक चल रही थी. नकुल ने जाकर यह बात स्काउट और यंग को बता दी. नकुल का कहना था कि पीठ पीछे बात करने के बजाय सामने आकर बात होनी चाहिए. इसके बाद यंग और स्काउट, काजी से सच जानने पहुंच गए. इस मामले को शांत करने के लिए गुल्लू बीच में आए और नकुल को समझाने लगे, लेकिन बात उल्टी पड़ गई. गुल्लू और नकुल के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई. दरअसल हुआ ये था कि काजी ने कहा कि गुल्लू तू बता, जिसपर गुल्लू बोलना शुरू करते हैं तभी नकुल उनपर चिल्ला देते हैं, कि गुल्लू क्या बताएगा उससे कौन बात करेगा. इसी बात का रिप्लाई करते हुए गुल्लू ने भी नकुल से तेज आवाज में बात कि जिसपर नकुल तुरंत भड़क गए और उन्होंने गुल्लू की गर्दन पकड़ ली. इसी बीच दोनों के बीच हाथापाई हो गई.

नकुल धुल शो से बाहर

इस लड़ाई के बाद घर का माहौल पूरी तरह खराब हो गया, सभी कंटेस्टेंट काफी परेशान नजर आए. माही नकुल पर जोर से चिल्लाईं और बोलीं कि यहां आकर हाथ उठाएगा क्या. आसिफ ने भी कहा कि बिग बॉस इसको तुरंत बाहर निकालो. इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया. बिग बॉस ने साफ कहा कि इस घर में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. घर के नियम को तोड़कर हिंसा करने के लिए नकुल आप इसी वक्त घर से बाहर होते हैं.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment