Home Morning News (खास खबरें)बिहार में सुबह-सुबह चलीं गोलियां, पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट की हत्या – bihar arrah former customs superintendent ramkumar singh shot dead ntc amkr

बिहार में सुबह-सुबह चलीं गोलियां, पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट की हत्या – bihar arrah former customs superintendent ramkumar singh shot dead ntc amkr

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट और हत्या की सनसनीखेज वारदात से हुई है. बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज के पास कनकपुरी मोहल्ले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट को निशाना बनाते हुए गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 72 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है. वह लंबे समय से आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित कनकपुरी मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहे थे. सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे.

जानकारी के अनुसार, रामकुमार सिंह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे. घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि उन्हें करीब आठ गोलियां लगीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. गोलीबारी की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही नवादा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि 72 वर्षीय पूर्व अधिकारी को किसने और क्यों निशाना बनाया. हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment