Home Morning News (खास खबरें)Bihar News: आरा में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, घर से 150 मीटर दूर पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Bihar News: आरा में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, घर से 150 मीटर दूर पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या

by BollywoodNewsAndMovie


Ara Murder Case: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई. नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के वक्त वह सुबह की सैर पर निकले थे. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

कनकपुरी मोहल्ले में घेरकर मारी गोली

मृतक की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 72 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है. वह लंबे समय से आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित कनकपुरी मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहे थे. सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे.

मिली जानकारी के मुताबिक, रामकुमार सिंह रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे. वह घर से करीब 150 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि उन्हें करीब आठ गोलियां लगीं, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पर नवादा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ हमलावरों की पहचान करने में लगी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने रामकुमार सिंह को ही निशाना क्यों बनाया और हत्या के पीछे क्या वजह थी.

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

72 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. हमलावरों की पहचान, वारदात की वजह और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें- महिला के ऊपर लेटना और मुंह दबाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं… हाईकोर्ट ने क्यों दिया यह फैसला? जानें मामला



Source link

You may also like

Leave a Comment