Home Morning News (खास खबरें)Dhanbad News: धनबाद में सुबह में छाएगा कुहासा, दिन में आंशिक बादल, Dhanbad Hindi News

Dhanbad News: धनबाद में सुबह में छाएगा कुहासा, दिन में आंशिक बादल, Dhanbad Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग स्थिर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कुहासा छाया रह सकता है, जबकि दिन चढ़ने के बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखाई देंगे। हालांकि तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इससे सुबह और शाम में हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। वहीं 15 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सुबह में कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान: मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्तूबर की सुबह कुहासा रहने के साथ दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 16 से 18 अक्तूबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा रहने की संभावना है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। 18 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।बारिश की संभावना कम: मौसम विभाग ने 15 अक्तूबर को झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि धनबाद के लिए इस अवधि में बारिश का कोई विशेष पूर्वानुमान नहीं है। विभाग ने 20 अक्तूबर तक किसी भी हिस्से के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में जिले में फिलहाल मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।





Source link

You may also like

Leave a Comment