Home Morning News (खास खबरें)Bijnor News:सुबह की सैर कर रहे दुकानदार की कार की टक्कर से मौत – Shopkeeper On Morning Walk Dies After Being Hit By Car

Bijnor News:सुबह की सैर कर रहे दुकानदार की कार की टक्कर से मौत – Shopkeeper On Morning Walk Dies After Being Hit By Car

by BollywoodNewsAndMovie


मंडावर। मंडावर-बालावाली मार्ग सुबह की सैर कर रहे शिवम उर्फ टोनी (32) को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम देवीदासवाला निवासी गांव के ही कुछ दोस्तों के शिवम उर्फ टोनी पुत्र सत्येंद्र बृहस्पतिवार की सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। सड़क पर पैदल चल रहे शिवम को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवम उर्फ टोनी की मौके पर ही मौत हो गई। टोनी गांव में ही बालावाली मार्ग पर ही परचून की दुकान करता था और खेती-बाड़ी भी करता था। शिवम के दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा पांच वर्ष का है जबकि छोटी संतान महज 10 महीने की है। हादसे में मौत से पूरा परिवार गमजदा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।




Source link

You may also like

Leave a Comment