बिग बॉस 20 नॉमिनेशन (Show Poster)
हैदराबाद: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते बाहर होने के लिए सात कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है. बिग बॉस के दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए 23 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक वोट करके उन्हें बचा सकते हैं. बीते वीकेंड का वार में अमन गांधी को कम वोट मिलने के चलते शो से जाना पड़ा था. अब नॉमिनेशन की रडार में इन 7 कंटेस्टेंट्स में से कुछ स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स भी हैं, जिन पर बिग बॉस ने बड़ा दाव खेला है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट को घर छोड़ना पड़ सकता है.
7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
इस हफ्ते नॉमिनेटड होने वाले कंटेस्टेंट्स में से पांच महिला कंटेस्टेंट्स हैं, जिसमें मैरी कॉम, लव गिल, अरिश्फा, आम्रपाली और उदिति सिंह का नाम शामिल है. वहीं, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स मनीष गोयल भी घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं. इतना ही नहीं घर में स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक गुल्लू भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं.
- मैरी कॉम
- लव गिल
- गुल्लू
- अरिश्फा
- मनीष गोयल
- आम्रपाली दुबे
- उदिति सिंह
कौन हो सकता है बाहर?
वैसे तो इसका फैसला जनता के वोट से होगा. अगर घर में गेम के हिसाब से देखा जाए तो उदिति सिंह, मैरी कॉम और मनीष गोयल काफी पीछे हैं. इस वक्त घर में इनकी सबसे कम फुटेज और हंगामे हैं. हर टास्क में भी स्लो नजर आ रहे हैं. ऐसे में इन तीनों में से किसी को इस हफ्ते घर छोड़कर जाना पड़ सकता है. बीते वीकेंड का वार में अमन गांधी को इसलिए ही कम वोट मिले थे, क्योंकि वह खुलकर नहीं खेल रहे हैं. इसका एक उदाहरण यह भी है कि गुल्लु और नकुल की लड़ाई छुड़ाने में पीछे रहे थे. वहीं, इस बार उदिति सिंह घर छोड़ सकती हैं, क्योंकि वह घर में बहुत कम एक्ट करती दिख रही हैं.
इस हफ्ते कौन करेगा होस्ट?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीकेंड का वार सलमान खान सेट से नदारद रह सकते हैं. इसका कारण टाइगर श्रॉफ पर गोलियों से हुआ हमला है. टाइगर पर हमला करने वालों ने कहा था कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा या उनस नजदीकी बढ़ाएगा उसके साथ ऐसा ही होगा. ऐसे में सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर कहा जा रहा है कि इस वीकेंड का वार उन्हें शो से दूर रखा जाएगा. वहीं, इस हफ्ते फिल्म मेकर और टीवी रियलिटी शो होस्ट रोहित शेट्टी नजर आ सकते हैं.
