Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : दो जिलों के दौरे पर रहेंगे CM साय… आदि बाजार 2026 का आज से शुभारंभ… देवरीबंगला में मनेगा दशहरा उत्सव… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : दो जिलों के दौरे पर रहेंगे CM साय… आदि बाजार 2026 का आज से शुभारंभ… देवरीबंगला में मनेगा दशहरा उत्सव… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले हैं. वह आज सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे. जहां आयोजित रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह दुर्ग जाएंगे. यहां मुख्यमंत्री अहिवारा के बानबरद कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

10 दिवसीय ‘आदि बाज़ार 2026’ का आज से शुभारंभ

रायपुर में आज से 2 नवंबर 2026 तक ‘आदि बाज़ार 2026’ का आयोजन किया जाएगा. जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन ट्राइफेड की ओर से यह आयोजन घड़ी चौक के पास स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के टाउन हॉल में होगा. इस 10 दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर के जनजातीय कारीगर अपने पारंपरिक शिल्प और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे. इसका उद्देश्य जनजातीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और कारीगरों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है.

IIT भिलाई का आज छठा दीक्षांत समारोह

रायपुर. आईआईटी भिलाई का आज छठा दीक्षांत समारोह का आयोजन होने वाला है. आईआईटी भिलाई संस्थान परिसर स्थित नालंदा हॉल में आयोजित होने वाले इस समारोह में 313 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार सारस्वत होंगे. 

आज से शुरू होगी बिजली बंदी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बिजली कंपनी ने निर्माण और रखरखाव कार्य के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है. आज से 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. शनिवार को 33/11 केवी यूनिवर्सिटी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी बिरकोना फीडर, कोनी, यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कालेज फीडर बंद रहेंगे. इससे बड़ी कोनी, पेट्रोल पंप, गणेश इन्क्लेव, कंचन विहार, छोटी कोनी, रिवरव्यू कालोनी, थाना कोनी, आईटीआई, कंट्री क्लब, शासकीय इंजीनियरिंग कालेज और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय क्षेत्र प्रभावित होगा.

देवरीबंगला में आज दशहरा उत्सव

बालोद. जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के देवरीबंगला गांव में आज धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा. रामलील मंचन के बाद राणव वध किया जाएगा. कार्यक्रम में रात 10 बजे रंग झरोखा का विशेष कार्यक्रम होगा. कांकेर सांसद भोजराज नाग इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.

‘गढ़बो हमर व्यापार’ आज 

रायपुर. छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ और छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग (CSIDC) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘गढ़बो हमर व्यापार’ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायपुर के विमतारा (मधु पिपले चौक) में आयोजित होगा. इसका उद्देश्य प्रदेश के छोटे-बड़े उद्यमियों को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और उन्हें व्यापार विस्तार के नए अवसरों से अवगत कराना है. शिविर में प्रदेशभर से पहुंचने वाले व्यापारियों को विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment