Home Morning News (खास खबरें)Mau News:सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दोपहर में गर्मी, नतीजा, खांसी-बुखार – A Pleasant, Mild Chill In The Morning And Evening, With Heat During The Day The Result: Cough And Fever

Mau News:सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दोपहर में गर्मी, नतीजा, खांसी-बुखार – A Pleasant, Mild Chill In The Morning And Evening, With Heat During The Day The Result: Cough And Fever

by BollywoodNewsAndMovie


A pleasant, mild chill in the morning and evening, with heat during the day the result: cough and fever.

जिला अस्पताल की ओपीडी के दवा काउंटर पर लगी लोगों की लंबी कतार। संवाद
– फोटो : 1

मऊ। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। 35 प्रतिशत यानी 315 से अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी के मरीजों की रही।


तापमान घटते-बढ़ते रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 80 प्रतिशत रही, जबकि छह किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम को पड़ रही ठंड और दिन में धूप के कारण हो रहे मौसमी उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग खांसी, वायरल बुखार सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 900 से अधिक रही। 35 प्रतिशत से अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी के मरीजों की रही। इसके साथ ही कमर दर्द, गले में खराश, संक्रमण और सांस फूलने की दिक्कतों से जुड़े मरीज भी रहे। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण वायरल इन्फेक्शन और सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कहा कि बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम के समय गर्म कपड़ों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर उचित उपचार लें।



Source link

You may also like

Leave a Comment