Home Bigg Boss 20काजी तौकीर को मिला परिवार का प्यार, माही हुईं इमोशनल, ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में हुए ये 5 बड़े ड्रामे

काजी तौकीर को मिला परिवार का प्यार, माही हुईं इमोशनल, ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में हुए ये 5 बड़े ड्रामे

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Latest Episode: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों, बहस और इमोशनल ड्रामे का सिलसिला जारी है। हालिया एपिसोड में जहां अरिशफा की पढ़ाई और हाइट को लेकर विवाद देखने को मिला, वहीं फैमिली मैसेज ने घरवालों को भावुक कर दिया। काजी तौकीर अपने परिवार का संदेश सुनकर इमोशनल हो गए। दूसरी ओर, माही को लव की मां का मैसेज सुनकर काफी बुरा लगा। वह रोती नजर आईं और शो छोड़ने तक का फैसला कर लिया।

एपिसोड की शुरुआत यंग के अरिशफा की पढ़ाई पर टिप्पणी करने से हुई। इसके बाद स्काउट ने भी अरिशफा की हाइट का मजाक उड़ाया। दोनों की बातें सुनकर अरिशफा नाराज हो गईं और उनकी यंग व स्काउट के साथ तीखी बहस हो गई। घर का माहौल उस वक्त काफी तनावपूर्ण हो गया। इस विवाद के बाद स्काउट, यंग और आम्रपाली ने आपस में फैसला किया कि वे अब अरिशफा के बारे में कोई बात नहीं करेंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment