आम्रपाली दुबे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। संदेशे आते है टास्क में आम्रपाली दुबे अपने पापा की आवाज को सुनकर काफी भावुक हो जाती है। आम्रपाली दुबे अपने घरवालों का मैसेज सुन पाएंगी या नहीं ये फैसला अरिश्फा खान को लेने का मौका मिला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरिश्फा आम्रपाली के लिए अपनी एक लाइफ कुर्बान करती है या नहीं?
अरिश्फा बनी बिग बॉस की नई कैप्टन
इस फैमिली टास्क में अरिश्फा खान ही एकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थी, जिसे फैमिली मैसेज नहीं मिला था, इसलिए बिग बॉस ने उसे एक खास दिवाली गिफ्ट देने का फैसला लिया। बिग बॉस ने अरिश्फा का नाम डायरेक्ट कैप्टेंसी के लिए चुना। इसके लिए घरवालों को एक एक्टिविटी करनी थी, जिसमें उन्हें दो दरवाजों में से एक चुनने के लिए कहा गया। अगर वे चाहते थे कि अरिशफा कैप्टन बने तो 2X कमरा, और अगर वे नहीं चाहते तो दरवाजा नंबर X। सभी ने अरिशफा के पक्ष में वोट किया
