{“_id”:”6aeea846c78555e3480504bc”,”slug”:”scene-box-office-collection-day-1-suriya-movie-earn-over-rs-19-cr-opening-day-beat-karuppu-vishwanath-sons-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीन बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग डे पर सूर्या की फिल्म ने मचाया धमाल, पहले दिन कमाई कर बनाया ये रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

सीन
– फोटो : अमर उजाला
मलयालम फिल्ममेकर जीतू माधवन की तमिल डेब्यू फिल्म ‘सीन’ शुक्रवार को धनतेरस वाले दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सूर्या, नजरिया नजीम और नसलेन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।
बता दें कि ‘सीन’ ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही इस मूवी ने इसी साल रिलीज हुई सूर्या की हिट फिल्मों ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है।
