Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Episode: स्काउट OP और लव गिल की नजदीकियों से टूटा काशवी का दिल, लाइवस्ट्रीम में बताईं ये 5 बातें

Bigg Boss 20 Episode: स्काउट OP और लव गिल की नजदीकियों से टूटा काशवी का दिल, लाइवस्ट्रीम में बताईं ये 5 बातें

by BollywoodNewsAndMovie


पांच साल ही तो थे

लाइवस्ट्रीम के दौरान काशवी ने स्काउटओपी के फैंस से बातचीत करते हुए अपने पांच साल पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘पांच साल ही तो थे, दूसरों के तो अगर आप समझ रहे हैं तो समझ ही गए होंगे।’ यह बात कहने के बाद वह हंसने लगीं। उनके इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिश्ते में आई दरार से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, काशवी ने स्काउट से ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मैं हर दिन ऐसी स्थिति में नहीं रहती

काशवी ने अपनी मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए कहा कि वह पहले कभी ऐसी परिस्थिति से नहीं गुजरी हैं। इसलिए वह हर दिन को उसी हिसाब से लेने की कोशिश कर रही हैं, जैसा वह सामने आ रहा है। उन्होंने फैंस से यह भी अपील की कि वे शो को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें और उसका आनंद लें। साथ ही उन्होंने लव और स्काउट की दोस्ती को लेकर हो रही चर्चाओं पर ज्यादा ध्यान न देने की सलाह दी।



Source link

You may also like

Leave a Comment