1
Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में हर दिन रिश्तों के नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कभी घरवालों के बीच दोस्ती देखने को मिलती है, तो कभी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो जाती है। इस बार शो के दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान (Salman Khan) के शो में स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) पहुंचे थे। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट्स की खिंचाई की, लेकिन उनका एक जोक घर के दो सदस्यों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद बात हंसी-मजाक से आगे बढ़ गई और मंच पर ही बहस का माहौल बन गया।
