Home Box Officeरामायण बॉक्स ऑफिस: भाई दूज का मिलेगा फायदा, 6 दिनों में 823 करोड़ रुपये, ‘जेलर 2’ का टूटा रिकॉर्ड, 7वें दिन भी जलवा जारी, अब 1000 करोड़ दूर नहीं

रामायण बॉक्स ऑफिस: भाई दूज का मिलेगा फायदा, 6 दिनों में 823 करोड़ रुपये, ‘जेलर 2’ का टूटा रिकॉर्ड, 7वें दिन भी जलवा जारी, अब 1000 करोड़ दूर नहीं

by BollywoodNewsAndMovie


Ramayana Box Office Collection

रामायण बॉक्स ऑफिस (POSTER)

हैदराबाद: रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हुंकार भर ली है. दिवाली के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ढेर लगा दिया है. फिल्म ने दिवाली के बाद दो दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, रामायण ने 5वें दिन भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और अब छठे दिन भी फिल्म ने तकरीबन 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बीती 10 नवंबर को फिल्म ने कमाई का अंबार लगा दिया. इससे फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन क्रॉस कर चुकी है और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. इसी के साथ फिल्म ने रजनीकांत की जेलर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, आज 11 नवंबर को फिल्म को रामायण अपना ओपनिंक वीक पूरा करने जा रही है. आज भी फिल्म मोटा कलेक्शन करने जा रही है. चलिए जानते हैं आखिर रामायण का 6 दिनों का कलेक्शन कहां तक पहुंचा है.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

सबसे पहले बात करते हैं दिवाली (8 नवंबर) पर रामायण ने लोगों के त्योहार मनाने में बिजी होने के चलते सिर्फ 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने दिवाली के अगले दिन कई जगहों पर सरकारी छुट्टी होने के चलते लोगों ने रामायण देखी, जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म अपने पहले सोमवार 107 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर डाला. भारतीय सिनेमा में आज तक कोई भी फिल्म पहले सोमवार को 100 करोड़ का आंकाड़ा नहीं छू पाई है. वहीं, 107 करोड़ रुपये के दैनिक कलेक्शन का फायदा रामायण को छठे दिन भी मिला और फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर दिया. फिल्म की कमाई में 12.5 फीसदी गिरावट तय की, लेकिन 94 करोड़ रुपये का दैनिक कलेक्शन कम नहीं होता है. खासकर तब जब फिल्म अपना पहला वीकेंड पूरा कर चुकी हो.

भाईदूज की छुट्टी का मिला फायदा

बता दें, सोमवार को छुट्टी थी और इससे रामायण को फायदा बड़ा मिला. यही कारण है कि रामायण ने सिंगल डे में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, मंगलवार को हल्की 12.50 फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म ने 94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो कि एक शानदार कलेक्शन लिस्ट में आता है. अब 7वें दिन रामायण को भाईदूज का पूरा फायदा मिलने जा रहा है और फिल्म फिर झोली भरकर कमाने जा रही है. अब फिल्म 1000 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है.

रामायण का डे वाइज कलेक्शन (इंडिया नेट-सैकनिल्क)

पहला दिन, गुरुवार: 64.85 करोड़ रुपये

दूसरा दिन, शुक्रवार: 48.05 करोड़ रुपये

तीसरा दिन, शनिवार: 69.80 करोड़ रुपये

चौथा दिन, रविवार: 56.15 करोड़ रुपये

पांचवां दिन, सोमवार: 107.50 करोड़ रुपये

छठा दिन, मंगलवार- 94.10 करोड़ रुपये

रामायण का 7 दिनों का कुल कलेक्शन

भाईदूज वाले दिन रामायण ने खबर लिखे जाने तक सातवें दिन 4.77 करोड़ रुपये का कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म का डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 532.13 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 445.22 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म छठे दिन 24,344 शोज में चली थी और सबसे ज्यादा हिंदी में 19,845 शोज से 76 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 823 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब फिल्म 1000 करोड़ रुपये के करीब बढ़ रही है.

रामायण का 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारत में : 532.13 करोड़ रुपये (ग्रॉस)

भारत में : 445.22 करोड़ रुपये (नेट)

विदेशों में : 297.00 करोड़ रुपये (ग्रॉस)

वर्ल्डवाइड : 823.50 करोड़ रुपये (ग्रॉस)

एडवांस बुकिंग डे 7

रामायण भारत भर में सुबह 6:00 बजे तक इसके सातवें दिन के शो के लिए 9.93 लाख (ब्लॉक सीटों के बिना 8.37 लाख) ए़डवांस टिकटों की बुकिंग के साथ 35.11 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों के बिना 29.30 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. अगले 5 दिनों के लिए सुबह 9:00 बजे तक 43,128 शो के लिए 34.67 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों के बिना 24.61 करोड़ रुपये) की बुकिंग हो चुकी है. हिंदी भाषी बाजारों में मांग सबसे अधिक है, जबकि तेलुगु और कन्नड़ संस्करणों के लिए भी बुकिंग लगातार बढ़ रही है.

जेलर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

रामायण साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. हालिया रिलीज रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड 821 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और रामायण ने जेलर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 823 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. अब फिल्म सिर्फ धुरंधर 2 से पीछे है, जिसने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.

रामायण के लिए अब क्या है?

बता दें, रामयाण के पास खुलकर कमाने का लगभग एक महीने बचा है. फिर 4 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म मातृभूमि रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर बीती 10 नवंबर को रिलीज हो चुका है. इसके 20 दिन बाद फिर 24 दिसंबर को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग रिलीज होगी. कुल मिलाकर रामायण के पास नवंबर का महीना ही है, अपना बजट निकालने के लिए. बता दें, 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायण सीरीज को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के निर्माता यश और नमित मल्होत्रा हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment