Home Box Office‘रामायण’ ने 7वें दिन रचा इतिहास, 500 करोड़ के हुई पार, ‘बाहुबली 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, बनी बॉलीवुड की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म

‘रामायण’ ने 7वें दिन रचा इतिहास, 500 करोड़ के हुई पार, ‘बाहुबली 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, बनी बॉलीवुड की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म ने दिवाली के बाद की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया है और अपनी बॉक्स ऑफिस कमाई को एक बड़े लेवल तक पहुंचा दिया है. अब,छुट्टियों के खत्म होने और वर्किंग डेज की शुरुआत के बाद,बुधवार को फिल्म के सामने अपनी पहली बड़ी परीक्षा थी लेकिन ये एपिक इस टेस्ट में भी पास रही और इसकी रफ्तार जरा भी कम नहीं हुई और टिकट खिड़की पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है? 

‘रामायण’ ने 7वें दिन कितना किया कलेक्शन? 
‘रामायण’ का रिलीज से पहले काफी बज बन गया था और ट्रेड पंडितो ने इसे देखते हुए भविष्यवाणी की थी की ये फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. हालांकि इसने 64.85 करोड़ के साथ ओपनिंग की, जो फिल्म के बड़े स्केल को देखते हुए एक कम आंकड़ा था. इसके बाद दूसके दिन भी इसकी कमाई में  थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर फिल्म ने वापसी की और भारत में अपना पहला वीकेंड 239 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ पूरा किया. फिर सोमवार और मंगलवार का दिन आया, जब रणबीर कपूर और यश स्टारार इस फिल्म ने कमाई के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म ने सोमवार को 107 करोड़ (नेट) और मंगलवार को 94 करोड़ (नेट) की कमाई की; ये दोनों ही आंकड़े भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा है. 

‘रामायण’ को सोमवार और मंगलवार को गोवर्धन पूजा और भाई दूज का फायदा मिला लेकिन बुधवार को ऐसी कोई राहत नहीं मिली थी फिर भी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार रफ्तार बनाए रखी और 7वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को 70.65 करोड़ की कमाई की है.
  • इसमें इस फिल्म ने हिंदी में 58 करोड़, कन्नड़ में 4.50 करोड़, मलयालम में 2.75 करोड़, तेलुगु में 2.75 करोड़ और तमिल में भी 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘रामायण’ की भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 511.10 करोड़ हो गई है. 

‘रामायण’ ने बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज के 7वें दिन इतिहास रचते हुए 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली. इतना ही नहीं इस फिल्म ने प्रभास की बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन की लाइफटाइम कमाई 511 करोड़ का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है. इसी के साथ ये बॉलीवुड की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर गदर 2 के 525.5 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. जिसे ये  8वें दिन तोड़ देगी और इसी के बॉलीवुड की 9वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बन जाएगी. 

ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में

  • धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़
  • धुरंधर- 894.49 करोड़
  • पुष्पा 2 (हिन्दी)- 836.09 करोड़
  • जवान- 640.42 करोड़
  • स्त्री 2 – 627.5 करोड़
  • छावा – 615.39 करोड़
  • एनिमल- 554 करोड़
  • पठान- 543.22 करोड़
  • गदर 2- 525.5 करोड़
  • रामायण- 511.10 करोड़ 

रामायण के बारे में सब कुछ
नमित मल्होत्रा ​​के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज़’ द्वारा, DNEG और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के सहयोग से बनाई गई ‘रामायण’ दो पार्ट वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज़ होने वाला है.

 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment