सिनेमघार में इन दिनों रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का डंका बज रहा है. यहां तक कि त्योहारी छुट्टियों के खत्म होने के बाद वर्किंग डेज में भी इस एपिक फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म के आगे थिएटर में मौजूद ‘सीन’ भी अच्छी कमाई कर रही है जबकि नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’ के कलेक्शन में मंदी आई है. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्में ने बुधवार को कितनी कमाई की है?
‘रामायण’ ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
रणबीर कपूर की रामायण बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 107.50 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया था. वहीं छठे दिन इस फिल्म 94.10 करोड़ कमाए. 7वें दिन भी फिल्म का डंका बजा.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को 70.65 करोड़ की नेट कमाई की
- इसी के साथ फिल्म का भारत में 7 दिनों का नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ हो गया है.
‘सीन’ ने बुधवार को कितना कमाया?
सूर्या की ‘सीन’ को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 12.85 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि इसके कलेक्शन में बुधवार को मंदी देखी गई और ये सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर पाई. लेकिन इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 8.05 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘सीन’ की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 105.45 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मूकुथी अम्मान 2’ ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं बुधवार, 11 नवंबर को इसकी कमाई में मंदी देखी गई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 1 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 17.18 करोड़ रुपये हो गई है.
‘जेलर 2’ ने चौथे बुधवार को कितना किया कलेक्शन
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में चौथे हफ्ते के वीकडेज में काफी मंदी देखी जा रही है और अब ये लाखों में सिमट गई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को 55 लाख रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 28 दिनों की नेट कमाई अब 473.05 करोड़ हो गई है.
