Home Box Officeशुक्रवार को Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर किया धांसू कलेक्शन, 9वें दिन रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा

शुक्रवार को Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर किया धांसू कलेक्शन, 9वें दिन रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश स्टारर रामायण (Ramayana) ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की । वहीं आठ दिनों में फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार कर लिया है। अब आइए जानते हैं फिल्म की 9वें दिन की कमाई-

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

सैकनिल्क के मुताबिक, माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके बाद दीवाली वीकेंड पर कमाई में थोड़ा उतार चढ़ाव रहा लेकिन सोमवार को फिल्म ने एक दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।

वहीं अब 9वें दिन यानी शुक्रवार की बात करें तो फिल्म ने 8वें दिन 53 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने के बाद शुक्रवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की है। इसने 13 नवंबर को अब तक 33.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इंडिया का टोटल नेट कलेक्शन 597.92 करोड़ रुपये हो गया है।

ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 714.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1033.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिलहाल 9वें दिन के ग्लोबल कलेक्शन के आंकड़े आना अभी बाकी है।

रामायण का डे वाइज कलेक्शन

डे कलेक्शन
1

64.85 करोड़ रुपये

2

48.05 करोड़ रुपये

3 69.80 करोड़ रुपये
4

56.15 करोड़ रुपये

5

107.50 करोड़ रुपये

6 94.10 करोड़ रुपये
7 70.65 करोड़ रुपये
8 53.50 करोड़ रुपये
9

33.32 करोड़ रुपये (अब तक)

नेट इंडिया कलेक्शन 597.92 करोड़ रुपये 
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन  714.37 करोड़ रुपये

रामायण के बारे में

‘रामायण: पार्ट 1’ एक पौराणिक फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म वाल्मीकि रचित हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है।

यह फिल्म दो पार्ट में बनी है। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज हुआ वहीं दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कलाकारों ने काम किया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment