Home Box Officeबॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान खान और श्रद्धा कपूर, दौलत के मामले में किसका पलड़ा भारी?

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान खान और श्रद्धा कपूर, दौलत के मामले में किसका पलड़ा भारी?

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होने वाला है.

दोनों सितारों की फिल्मों के बीच टक्कर से पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दौलत के मामले में सलमान और श्रद्धा में से कौन आगे है.

सलमान खान की कितनी है नेटवर्थ?

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और अमीर एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. फिल्मों के अलावा सलमान टीवी शो होस्ट करने, विज्ञापनों और अपने बिजनेस के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं.  

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान खान और श्रद्धा कपूर, दौलत के मामले में किसका पलड़ा भारी?

एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं सलमान खान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की कुल नेटवर्थ करीब 3,000 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों और टीवी से आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए करीब 50 से 100 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा फीस लेते हैं. इसके अलावा कई फिल्मों में प्रॉफिट शेयरिंग के जरिए भी कमाई करते हैं. वहीं, ‘बिग बॉस’ होस्ट करने के लिए भी सलमान मोटी फीस लेते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी सालाना कमाई करीब 200 से 300 करोड़ रुपये है.

बिजनेसमैन भी हैं भाईजान

सलमान खान सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि बिजनेसमैन भी हैं. उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ है, जिसके तहत कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया जाता है. इसके अलावा वो फिटनेस सेंटर चेन SK27 Gym से जुड़े हैं और उनका लाइफस्टाइल और चैरिटी ब्रांड ‘बीइंग ह्यूमन’ भी काफी मशहूर है. रिपोर्ट्स में इस ब्रांड की वैल्यू करीब 235 करोड़ रुपये बताई जाती है. सलमान अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. 

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान खान और श्रद्धा कपूर, दौलत के मामले में किसका पलड़ा भारी?

कहां-कहां है सलमान खान की प्रॉपर्टी?

प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट्स है, जहां वो परिवार के साथ रहते हैं. इसके अलावा गोराई में करीब 100 करोड़ रुपये का बीच हाउस और पनवेल में लगभग 80 करोड़ रुपये का फार्महाउस है. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है और उनके कलेक्शन में कई महंगी कारें शामिल हैं.

श्रद्धा कपूर की कितनी है नेटवर्थ?

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’, ‘छिछोरे’ और ‘स्त्री 2’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की कुल नेटवर्थ करीब 130 करोड़ रुपये है. श्रद्धा एक फिल्म के लिए करीब 10 से 15 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. इसके अलावा वो कई फैशन, लाइफस्टाइल और कंज्यूमर ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आती हैं. 

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान खान और श्रद्धा कपूर, दौलत के मामले में किसका पलड़ा भारी?

बिजनेस और सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर सिर्फ फिल्मों और विज्ञापनों से ही नहीं, बल्कि अपने बिजनेस से भी कमाई करती हैं. वो डेमी-फाइन ज्वेलरी ब्रांड ‘पल्मोनास’ की को-फाउंडर हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ स्टार्टअप्स और रियल एस्टेट में भी निवेश किया है. सोशल मीडिया पर भी श्रद्धा की बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में उन्हें ब्रांड कोलैबोरेशन और स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए भी अच्छी कमाई होती है. 

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान खान और श्रद्धा कपूर, दौलत के मामले में किसका पलड़ा भारी?

‘मातृभूमि’ के बारे में जानिए

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ एक देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्म है. फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. 

‘ईठा’ के बारे में जानिए

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है.





Source link

You may also like

Leave a Comment