Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : लोकभवन में दिवाली मिलन समारोह में CM साय होंगे शामिल… राजधानी में आज स्वनिधि महोत्सव… ड्राइवरों की हड़ताल जारी… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : लोकभवन में दिवाली मिलन समारोह में CM साय होंगे शामिल… राजधानी में आज स्वनिधि महोत्सव… ड्राइवरों की हड़ताल जारी… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 6 बजे लोकभवन जाएंगे. यहां राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे.

रायपुर में आज होगा स्वनिधि महोत्सव

रायपुर. राजधानी रायपुर में आज स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल होंगे और पथ विक्रेताओं से सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान हितग्राहियों को चेक और यूपीआई पेमेंट बॉक्स वितरित किए जाएंगे. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 10 बजे साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा.

ड्राइवरों की हड़ताल जारी, परिवहन विभाग से नहीं बनी सहमति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. परिवहन विभाग के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के बीच हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई. ड्राइवरों के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के चलते प्रदेशभर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है. वहीं, ड्राइवरों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए चक्काजाम की चेतावनी दी है.

देवभोग दूध के दाम में बढ़ोतरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में देवभोग ब्रांड का दूध अब प्रति लीटर दो रुपए महंगा हो गया है. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित ने देवभोग दूध की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. नई अनुमानित कीमत लागू होने के बाद अब एक लीटर दूध का पैकेट 59 रुपए के स्थान पर 61 रुपए में मिलेगा. इस तरह प्रति लीटर दूध का दाम दो रुपए बढ़ा है. दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर प्रदेश के उन फायदों पर पड़ेगा, जो रोजाना घरेलू फसलों के लिए देवभोग दूध का उपयोग करते हैं. देवभोग डेयरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और स्थानीय पशुपालकों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना है. इसके लिए गांवों में संचालित दुग्ध सहकारी के माध्यम से किसानों से सीधे दूध इकट्ठा किया जाता है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment