Home Box Officeनॉर्थ अमेरिका में ‘रामायण’ का डंका, ‘पठान’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं सबसे बड़ी इंडियन ग्रॉसर फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायण’ का डंका, ‘पठान’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं सबसे बड़ी इंडियन ग्रॉसर फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी  की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस (अमेरिका और कनाडा) पर पहला हफ्ता काफी जबरदस्त रहा. रिलीज से पहले, फिल्म को लेकर थोड़ा डाउट था लेकिन रिलीज के  8 दिनों के लंबे पहले हफ्ते के एंड तक, इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार मौजूदगी साबित कर दी. इसी के साथ ये नॉर्थ अमेरिता की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. 

नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ ने 8 दिनों में कितनी की कमाई? 
नितेश तिवारी निर्देशित इस पौराणिक फिल्म ने अपने 8वें दिन 830 हजार डॉलर की कमाई की, जो पहली बार 1 मिलियन डॉलर के आंकड़े से नीचे रही. वहीं इसके 7वें दिन की कमाई 1.86 मिलियन डॉलर की कमाई के मुकाबले, इसमें 55.38% की गिरावट आई. कुल मिलाकर, इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर अपने 8 दिनों के लंबे शुरुआती हफ्ते में 18.34 मिलियन डॉलर की भारी कमाई की है. इंडियन करेंसी में ये रकम 172.87 करोड़ रुपये के बराबर है. 

नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी
18.34 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ, ‘रामायण’ ने शाहरुख खान की ‘पठान’ (17.49 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है और उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बन गई है. 9वें दिन के आंकड़ों के साथ, यह आसानी से प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ (18.57 मिलियन डॉलर) को भी पीछे छोड़ देगी. 

नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 इंडियन फिल्में

  • धुरंधर 2 – 28.64 मिलियन डॉलर
  • बाहुबली 2 – 22 मिलियन डॉलर
  • धुरंधर – 20.69 मिलियन डॉलर
  • कल्कि 2898 AD – 18.57 मिलियन डॉलर
  • रामायण – 18.34 मिलियन डॉलर (8 दिन)
    ‘रामायण’ स्टार कास्ट

‘रामायण’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं रवि दुबे ने लक्ष्ण, अरुण गोविल ने राजा दशरथ और लारा दत्ता ने कैकेयी का रोल निभाया है. जबकि रकुल प्रीत सिंह शूपर्णखां की भूमिका में हैं.

वहीं सनी देओल हनुमान के रोल में पोस्ट क्रेडिट सीन में उनकी झलक दिखाई गई है लेकिन उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है. इसी के साथ बता दें कि ‘रामायण’ दो पार्ट में बनी फिल्म है. इसका पहला पार्ट दिवाली से पहले 5 नवंबर को रिलीज हुआ था जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2028 की दिवाली के मौके पर आने की उम्मीद है. 



Source link

You may also like

Leave a Comment