Home Box OfficeRamayana Day 9: 9वें दिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ये नया रिकॉर्ड बना सकती है ‘रामायण’, 40 मिलियन डॉलर के करीब पहुंची फिल्म

Ramayana Day 9: 9वें दिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ये नया रिकॉर्ड बना सकती है ‘रामायण’, 40 मिलियन डॉलर के करीब पहुंची फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Ramayana Box Office Collection Day 9 ‘रामायण’ की गूंज अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुनाई दे रही है. रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म को अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. अब शुक्रवार यानी 9वें दिन का कलेक्शन इसके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकता है.

नई दिल्ली. भारतीय फिल्मों का जलवा अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रह गया है. विदेशों में भी हिंदी फिल्मों को जबरदस्त दर्शक मिल रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ है. भारत में शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के महज 9 दिनों में फिल्म 40 मिलियन डॉलर की कमाई के करीब पहुंच गई है. यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा के लिए काफी खास है. अगर फिल्म शुक्रवार को यह आंकड़ा पार कर लेती है तो यह विदेश में सबसे तेजी से 40 मिलियन डॉलर कमाने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो जाएगी. खास बात यह है कि फिल्म को अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे बाजारों में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फाइल फोटो. 

भारतीय फिल्मों के लिए विदेशों में 40 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है. अब तक शुरुआती रिलीज के दौरान यह मुकाम हासिल करने वाली फिल्मों की संख्या काफी कम है. इस लिस्ट में ‘बाहुबली 2’, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने 8 दिनों में विदेशों से करीब 358.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. अब फिल्म 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 360 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब है. हालांकि, ये विदेशी कमाई के शुरुआती अनुमान हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.  फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले ‘पठान’ को 40 मिलियन डॉलर तक पहुंचने में करीब दो हफ्ते लगे थे. वहीं ‘जवान’ और ‘धुरंधर 2’ ने यह मुकाम तीसरे वीकेंड के आस-पास हासिल किया था. ऐसे में ‘रामायण’ के पास कम समय में यह रिकॉर्ड बनाने का मौका है. फाइल फोटो. 

नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की रफ्तार लगातार बनी हुई है. यहां इसने पहले सोमवार को किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया. इसके अलावा फिल्म ने अपने शुरुआती हफ्ते में ही ‘जवान’, ‘पुष्पा 2’, ‘आरआरआर’ और ‘एनिमल’ के लाइफटाइम नॉर्थ अमेरिका कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फाइल फोटो. 

ब्रिटेन में भी ‘रामायण’ का प्रदर्शन शानदार रहा है. फिल्म ने यूके और आयरलैंड के ऑफिशियल वीकेंड बॉक्स ऑफिस चार्ट में पहले नंबर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद इसने ‘धुरंधर 2’ के शुरुआती आठ दिनों के करीब 2.75 मिलियन पाउंड के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. बुधवार तक फिल्म ब्रिटेन में करीब 3.85 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2.90 मिलियन पाउंड की कमाई कर चुकी थी. खास बात यह है कि फिल्म ने यह आंकड़ा महज सात दिनों में हासिल किया. वहीं ‘धुरंधर 2’ को इसके लिए आठ दिन लगे थे. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ की कमाई सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन तक सीमित नहीं है. दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. थाईलैंड में सात दिनों में करीब 8.50 लाख डॉलर की कमाई हुई है. वहीं, सिंगापुर से लगभग 5.50 लाख डॉलर और वियतनाम से करीब 3.50 लाख डॉलर आए हैं. नेपाल में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां आठ दिनों में करीब 12.80 करोड़ नेपाली रुपये यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment