Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: इतना घमंड किस बात का…सलमान खान ने स्काउट की धज्जियां उड़ाई, बोले- आप सबसे बुरे दोस्त

Bigg Boss 20: इतना घमंड किस बात का…सलमान खान ने स्काउट की धज्जियां उड़ाई, बोले- आप सबसे बुरे दोस्त

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: इतना घमंड किस बात का…सलमान खान ने स्काउट की धज्जियां उड़ाई, बोले- आप सबसे बुरे दोस्त

स्काउट और सलमान खान

Bigg Boss 20 Salman Khan: बिग बॉस में इस ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने एक एक कर के कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. खास कर उन्होंने कनिका मान और स्काउट ओपी को तो आड़े हाथों ही लिया और उनके रवैये को लेकर उन्हें आईना दिखाया. शनिवार के बाद सलमान खान रविवार को भी स्काउट ओपी और कनिका को जमकर खरी खोटी सुनाते दिखाई देने वाले हैं. रविवार के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान अपने पुराने अवतार में दिखाई दे रहे हैं और स्काउट को उनकी गलतियों के लिए फटकार लगाते नज़र आ रहे हैं.

जियोहॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर रविवार को अपकमिंग एपिसोड एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान बेहद गुस्से में नज़र आ रहे हैं. यंग डीएसए के साथ स्काउट की हरकत को लेकर वो कहते हैं, “बाहर भी इसी तरीके से मैटर सॉल्व करते हैं? अगर किसी ने कुछ ज्यादा बोल दिया तो आप उसके घर घुस गए? एक जो आदमी सॉरी बोलता है ने वो सच में दिल से बोलता है. वो सॉरी बोलकर किसी पर एहसान नहीं करता है. उपकार नहीं करता है.”

ये भी पढ़ें: बहुत ज्यादा स्मार्ट समझ रही हो अपने आपको? कनिका पर फूटा सलमान का गुस्सा

“इतना घमंड किस बात का स्काउट?”

स्काउट ने बिग बॉस के घर में यंग को झगड़े के दौरान जोरदार धक्का दिया था. बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी. इस मुद्दे पर सलमान ने स्काउट की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने कहा, “धक्का देने के कुछ देर बाद भी आपको बिल्कुल कोई अफसोस नहीं. इतना घमंड किस बात का स्काउट? आप इस घर में सबसे बुरे दोस्त साबित हुए हैं अब तक के. आपका पूरा गेम, लव के आस पास घूमता है.”

स्काउट को उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी की बात याद दिलाते हुए सलमान ने कहा, “काश्वी ने क्या पूछा था आपसे. आप उसे मुझे कैसे कंपेयर कर सकते हैं? शुरू से ही ये पूरा ग्रुप लव के इर्द गिर्द घूम रहा है. कोई लव का भाई है, कोई लव का दोस्त. लव को नॉमिनेशन से बचाना है तो यंग को नहीं बचा पाए. लव को कैप्टंसी कंटेंडर बनाना है तो आम्रपाली की बली चढ़ा दी. मतलब ऐसी बेचारी बन जाती है कि सब इन्हें बचाने दौड़ जाते हैं.”

लव गिल से सलमान कहते हैं कि आपकी मम्मी ने कहा था कि तुम अकेले खेलो, तुम किसी से भी लड़ सकती हो. तुम अकेली ही काफी है. सलमान कहते हैं, “तो इस कितन फाइट में स्काउट से आपने क्यों नहीं कहा कि मेरे भाई रुक जा. गुल्लू-स्काउट आप कूद पड़े इनके लिए. आप दोनों एक दम बेवकूफ लग रहे थे.”

कनिका को याद दिलाया ‘लॉलीपॉप’ विवाद

सलमान ने कनिका को काजी तौकीर वाला ‘लॉलीपॉप’ विवाद याद दिलाते हुए कहा, “कनिका जो लॉलीपॉप पर बुरा मान गई थीं, जो गलत तरीके से कहा भी नहीं गया था. और यहां उन्होंने क्या किया?” सलमान की बात पर कनिका कहती हैं, “सर मैंने बोला उसी समय.” इस पर सलमान ने तंज के अंदाज़ में उनकी बातों की नकल की और कहा कि आप क्या चुप हो जाएंगी कनिका.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More





Source link

You may also like

Leave a Comment