‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो आ चुका है और घरवालों से सलमान खान ने लव गिल को लेकर सवाल किया है। उनके चरित्र के बारे में सबने अपने विचार रखे, लेकिन घर के बाहर सोशल मीडिया पर अलग ही बवाल चल रहा है। जानिए बाहर लोग क्या कह रहे हैं।

हालांकि, कनिका और लव को सलमान खान के कुछ काफी असहज करने वाले सवालों का सामना करना पड़ा। सलमान ने लव पर स्काउट को प्रभावित करने और सहानुभूति पाने के लिए झगड़ों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, वहीं उन्होंने कनिका को चेतावनी दी कि वह जिससे बात कर रही हैं, उसके हिसाब से अपना बर्ताव न बदलें। यह चर्चा तब और गरमा गई जब कनिका की काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस हो गई।
लव गिल को लेकर सलमान ने पूछा सवाल
शो के नए प्रोमो में सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि लव गिल की जगह कोई और होता, तो वो कैसे व्यवहार करता। इस पर सबसे पहले आम्रपाली जवाब देती हैं कि वो सीधे पीछे हट जातीं। उदिति भी कहती हैं कि सेल्फ रिस्पेक्ट बड़ी चीज है और इसे वो खींचती नहीं। अरिश्फा का कहना था कि काशवी के आने के बाद से ही लव को पीछे हट जाना चाहिए था।
सोशल मीडिया पर जमकर पिटी भद
घरवालों के जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी जमकर इस प्रोमो पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि, घर के बाहर लोगों का सोचना अलग ही है। लव को गलत कहने के साथ-साथ स्काउट के कैरेक्टर पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वो दूध पीता बच्चा है क्या, जो उसे लव कुछ भी कह दे रही है।
‘लव गिल और स्काउट का ड्रामा खत्म करो’
एक ने लिखा- गलती हमेशा लड़की की ही होती है, तभी उन्हें सतर्क रहना चाहिए। एक यूजर ने कहा- जान बूझकर बार-बार लव को टोका जा रहा है और स्काउट को समझाया जाता है, इसका क्या मतलब। एक ने कहा- ये दोनों की प्रेम कहानी बंद करो, दो महीने से यही चल रहा। एक यूजर ने शो के बारे में लिखा- कुछ दिखाने को नहीं है क्या, जो इसी को खींच रहे। एक ने कहा- लव, स्काउट का ड्रामा बहुत हुआ, खत्म करो यार।

