सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है. हाल ही के एपिसोड में मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच ‘प्रोफेसर’ शब्द को लेकर विवाद देखने को मिला.
इस दौरान मनीष भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. अब उन्होंने खुद बताया है कि आखिर इस शब्द से उन्हें इतनी परेशानी क्यों होती है.
‘प्रोफेसर’ कहने पर क्यों भड़क गए थे मनीष गोयल?
दरअसल, हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर ने मनीष गोयल को ‘प्रोफेसर’ कहकर बुलाया. इस पर मनीष भड़क उठे और उन्होंने काजी को ऐसा कहने से मना किया. हालांकि, काजी बार-बार उन्हें इसी नाम से बुलाते रहे, जिससे मनीष काफी नाराज हो गए. वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. कनिका मान, गुल्लू और लव गिल के सामने उन्होंने बताया कि ये शब्द उनके लिए नॉर्मल नहीं है, बल्कि इससे उनके स्कूल के दिनों की एक दर्दनाक याद जुड़ी हुई है.
Physical abuse and molestation are heartbreaking realities that too many children face in schools, hostels, and coaching centers, even places where they should feel safest. My heartfelt sympathy and best wishes go to Manish Goyal for the painful experiences he has shared from his early school years. As a parent, I pray that no child-no person-ever has to endure such abuse. Every child deserves safety, dignity, love, and protection. #BiggBoss20 #Manis #ScoutOP #ScoutArmy
— tushar anand (@toshu057) November 17, 2026
‘मैंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी…’
मनीष ने बताया कि जब वो आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ते थे, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. उस दौर को याद करते हुए एक्टर ने खुलासा किया कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी.
उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे एक शब्द में कहना हो, तो मैंने सुसाइड करने की कोशिश की थी.’ मनीष की बात सुनकर कंटेस्टेंट गुल्लू ने उन्हें संभाला और कहा कि अगर वो इस बारे में बात करने में असहज हैं, तो उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है. मनीष ने ये भी बताया कि उनकी जिंदगी के इस दर्दनाक दौर के बारे में सिर्फ उनकी मां और पत्नी पूनम को पता है.
पत्नी पूनम और बेटे आर्यवीर ने किया मनीष गोयल का समर्थन
मनीष गोयल को सोशल मीडिया पर उनके परिवार का पूरा साथ मिल रहा है. उनकी पत्नी पूनम नरुला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर उनका समर्थन किया है. वहीं, मनीष के बेटे आर्यवीर गोयल भी अपने पिता के बचाव में सामने आए हैं. उन्होंने काजी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि शो में जो कुछ हुआ, उसने सारी हदें पार कर दीं.
कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
बता दें, ‘बिग बॉस 20’ को आप टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. शो का नया एपिसोड रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है, जहां दर्शकों को 24 घंटे लाइव देखने की सुविधा भी मिलती है. वहीं, टीवी पर इसके नए एपिसोड कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किए जाते हैं.
