रियलिटी शोज़ : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में अपने खेल को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में आम्रपाली का बेबाक अंदाज और समझदारी से फैसले लेने का तरीका दर्शकों को पसंद आ रहा है. अब उनके पुराने दोस्त और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirahua) भी उनके समर्थन में उतर आए हैं. निरहुआ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आम्रपाली की जमकर तारीफ की है. इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा है कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी आम्रपाली ही जीतकर आएंगी.
Read More:Shahrukh Khan ने मुश्किल वक्त में थामा ‘जोश’ के को-स्टार शरद कपूर का हाथ, फोन करके दिया मदद का भरोसा
निरहुआ ने आम्रपाली की समझदारी की तारीफ की
निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 में गेम खेलने के अंदाज की तारीफ करते नजर आए. उन्होंने कहा कि आम्रपाली जिस बेबाकी, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ के साथ खेल रही हैं, उसने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है.निरहुआ के मुताबिक, आम्रपाली का अलग अंदाज और गेम में उनकी समझदारी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है. उन्होंने कहा कि हर तरफ आम्रपाली के खेल की तारीफ हो रही है.भोजपुरी अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आम्रपाली इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर ही घर लौटेंगी. उन्होंने फैंस से भी अपील की कि वे आम्रपाली को ज्यादा से ज्यादा वोट करें और उन्हें विजेता बनाने में अपना योगदान दें.
Read More: हर महीने 38 लाख रुपये किराया देंगे Aamir Khan, मुंबई में एक साथ लिए 3 लग्जरी अपार्टमेंट
35 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने साल 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani)’ में पहली बार साथ काम किया था. इसके बाद उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि दोनों ने लगभग 35 फिल्मों में साथ काम किया.
उनकी चर्चित फिल्मों में ‘पटना से पाकिस्तान (Patna Se Pakistan)’, ‘बम बम बोल रहा है काशी (Bam Bam Bol Raha Hai Kashi)’ और ‘निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London)’ जैसी फिल्में शामिल हैं.फिल्मों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री के कारण उनके रिश्ते को लेकर भी कई बार चर्चाएं हुई हैं. हालांकि, आम्रपाली हमेशा निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताती रही हैं. वहीं निरहुआ भी पहले साफ कर चुके हैं कि दोनों के बीच दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है.
बिग बॉस में भी निरहुआ के बारे में बात कर चुकी हैं आम्रपाली
बिग बॉस 20 के घर में आम्रपाली दुबे अपने और निरहुआ के रिश्ते को लेकर बातचीत कर चुकी हैं. माही विज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी का जिक्र किया था.आम्रपाली ने बताया था कि निरहुआ की शादी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही तय हो गई थी. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों के बीच इतनी अच्छी समझ है कि कई बार बिना कुछ कहे ही एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं.आम्रपाली ने निरहुआ को अपना करीबी दोस्त बताया है. दूसरी ओर निरहुआ भी उन्हें शादी करने की सलाह देते रहते हैं.
Read More: Priyanka Chopra की बेटी मालती मैरी ने सुनाया गायत्री मंत्र, नन्ही आवाज ने जीता फैंस का दिल
भोजपुरी इंडस्ट्री भी आम्रपाली के समर्थन में
बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे को अब भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों का समर्थन मिल रहा है. निरहुआ के अलावा अभिनेता मनोज सिंह टाइगर ने भी फैंस से आम्रपाली को वोट देने की अपील की है.मनोज सिंह टाइगर ने आम्रपाली के खेल की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार सूझबूझ के साथ अपना प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी यूपी-बिहार के नाम होगी.अब देखना दिलचस्प होगा कि आम्रपाली दुबे बिग बॉस 20 में अपने इस शानदार सफर को जीत में बदल पाती हैं या नहीं.
FAQ
1. निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के बारे में क्या कहा है?
निरहुआ ने आम्रपाली के बेबाक अंदाज, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई है कि वह बिग बॉस 20 की ट्रॉफी जीतेंगी.
2. आम्रपाली दुबे किस शो में नजर आ रही हैं?
आम्रपाली दुबे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं.
3. निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने कितनी फिल्मों में साथ काम किया है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कलाकार करीब 35 भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
4. निरहुआ और आम्रपाली की पहली फिल्म कौन सी थी?
दोनों ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में साथ काम किया था.
5. क्या निरहुआ और आम्रपाली दुबे शादीशुदा हैं?
नहीं, निरहुआ शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम मंशा यादव है. आम्रपाली उन्हें अपना करीबी दोस्त बताती हैं.
मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर और पर्दे के पीछे की खास हलचल पर नजर बनाए रखें. फिल्मों से लेकर टीवी शो तक, बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय सिनेमा और भोजपुरी जगत की ताजा खबरें, चर्चाएं और दिलचस्प अपडेट लगातार आप तक पहुंचते रहेंगे.
हमारे Facebook, X (Twitter), YouTube और Instagram पेज को अभी फॉलो करें और मनोरंजन से जुड़ी कोई भी अहम खबर मिस न करें.
Read More: क्या ‘Dhurandhar’ के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ फिल्म करेंगे यश
Dineshlal Yadav Nirhua and Amrapali Dubey | Bigg Boss 2026 | Bigg Boss 20 Biggest Update Today
