Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: घर में नहीं हुआ डबल एविक्शन, मनीष गोयल पैर की चोट के चलते शो से बाहर; यंग DSA और ScoutOP के बीच फिर बढ़ी दूरियां

Bigg Boss 20: घर में नहीं हुआ डबल एविक्शन, मनीष गोयल पैर की चोट के चलते शो से बाहर; यंग DSA और ScoutOP के बीच फिर बढ़ी दूरियां

by BollywoodNewsAndMovie


Endemol Shine India के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते दर्शकों को डबल एविक्शन की उम्मीद थी, लेकिन वीकेंड का वार में ऐसा कुछ नहीं हुआ। Episode 78 में मनीष गोयल पैर में गंभीर चोट लगने के कारण शो से बाहर हो गए। उनके अचानक बाहर होने से घरवालों और फैंस को झटका लगा है। वहीं, रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के बीच दोस्ती, वफादारी और गेम को लेकर कई सवाल खड़े किए। युंग DSA और ScoutOP के बीच पहले से चल रही अनबन भी देखने को मिली। इसके अलावा घरवालों ने बताया कि वे बिग बॉस के घर की कौन-सी यादें मिटाना चाहते हैं और किस कंटेस्टेंट की वजह से दूसरे का गेम खराब हो सकता है।

घर में नहीं हुआ डबल एविक्शन

बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में दर्शकों को डबल एविक्शन की उम्मीद थी। माना जा रहा था कि कम वोट मिलने के कारण मनीष गोयल और माहि विज में से किसी एक को घर से बाहर होना पड़ सकता है। हालांकि, इस हफ्ते कोई नॉर्मल एविक्शन नहीं हुआ। मनीष गोयल को पैर में गंभीर चोट लगने के कारण शो छोड़ना पड़ा। वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में आए थे और करीब पांच से छह हफ्तों तक शो का हिस्सा रहे। मनीष के अचानक बाहर होने से घर के समीकरण बदल गए हैं। उनकी जगह इस हफ्ते माहि विज सुरक्षित हो गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में मनीष गोयल की काजी तौकीर के साथ भी जबरदस्त बहस हुई थी। काजी ने उन्हें ‘प्रोफेसर’ कहकर बुलाया था, जिस पर मनीष नाराज हो गए थे। इसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद देखने को मिला था।

Bigg Boss 20 : उदिति सिंह की रैंकिंग से घर में मचा बवाल, माही विज हुईं नाराज; काजी का ‘काजीना’ अवतार देख हंसे घरवाले

सलमान खान ने कराया यादें मिटाने वाला मजेदार गेम

रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के लिए एक खास गेम पेश किया। इस गेम को काजी तौकीर का नया आविष्कार बताया गया, जिसका मकसद बिग बॉस के घर की बुरी यादों को मिटाना था। इस टास्क में हर कंटेस्टेंट को बताना था कि वह घर की किस घटना को अपनी यादों से हमेशा के लिए मिटाना चाहता है। इसके बाद काजी तौकीर उस याद को मिटाने का नाटक करते नजर आए। इस गेम में घरवालों ने एक-दूसरे के साथ हुए पुराने विवादों और झगड़ों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

किस कंटेस्टेंट ने कौन-सी याद मिटाने की इच्छा जताई?

बिग बॉस 20 के एपिसोड 78 में दूसरा गेम भी काफी दिलचस्प रहा। इसमें घरवालों से पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन-सा कंटेस्टेंट किस दूसरे खिलाड़ी का गेम खराब कर रहा है।

आम्रपाली दुबे: वह नॉमिनेशन के दौरान लव गिल द्वारा उनका मजाक उड़ाए जाने वाली घटना को भूलना चाहती थीं।
युंग DSA: उन्होंने ScoutOP द्वारा उन्हें धक्का दिए जाने वाली घटना को मिटाने की इच्छा जताई।
ScoutOP: वह उन घटनाओं को भुलाना चाहते थे, जिनकी वजह से उनके और युंग DSA के बीच विवाद शुरू हुआ था।

घरवालों ने खोली एक-दूसरे की पोल

बिग बॉस 20 के एपिसोड 78 में दूसरा गेम भी काफी दिलचस्प रहा। इसमें घरवालों से पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन-सा कंटेस्टेंट किस दूसरे खिलाड़ी का गेम खराब कर रहा है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने बिना झिझक एक-दूसरे के बारे में अपनी राय रखी।

ScoutOP ने तोड़ा युंग DSA का भरोसा

एपिसोड 78 में ScoutOP और युंग DSA के रिश्ते में आई खटास भी देखने को मिली। पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने ScoutOP को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। सलमान ने बताया था कि ScoutOP ने युंग DSA की निजी बात दूसरे घरवालों के सामने साझा कर दी थी। दरअसल, युंग DSA ने Scout को भरोसे में लेकर अपने साथ हुई एक चीटिंग की घटना बताई थी। युंग को उम्मीद थी कि Scout इस बात को अपने तक रखेंगे, लेकिन उन्होंने यह जानकारी दूसरे कंटेस्टेंट्स के सामने रख दी। इस खुलासे के बाद युंग काफी निराश नजर आए। रविवार के एपिसोड की शुरुआत में ScoutOP ने उनसे सुलह करने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों के बीच भरोसे की कमी साफ दिखाई दी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की दोस्ती फिर से पहले जैसी हो पाती है या नहीं।

Bigg Boss 20 में काजी तौकीर का जलवा! स्काउट को पछाड़ जीता बॉस मीटर, अब ट्रॉफी पर नजर

आज होगा 12वें हफ्ते का नॉमिनेशन

मनीष गोयल के शो से बाहर होने के बाद अब बिग बॉस 20 में 12वें हफ्ते के नॉमिनेशन की तैयारी है। आज के एपिसोड में घरवालों को एक बार फिर एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया जाएगा। मनीष के बाहर होने से घर में समीकरण बदल गए हैं। वहीं, युंग DSA और ScoutOP की दोस्ती में आई दरार और लव गिल को लेकर घरवालों की अलग-अलग राय आने वाले दिनों में गेम को और दिलचस्प बना सकती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment