‘बिग बॉस 20’ नॉमिनेशन टास्क के साथ ही एक बार फिर से घरवालों के बीच की केमिस्ट्री बदलने लगी है। फिलहाल आज का एपिसोड यंग और स्काउट के झगड़े पर फोकस है। दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो चुका है। यंग ने स्काउट को नकली और बदतर तक कह डाला है।
हाइलाइट्स
- ‘बिग बॉस 20’ नॉमिनेशन टास्क के दौरान ही खिलाड़ियों के बीच झगड़ा शुरू है
- आज के शो में यंग और स्काउट के बीच जमकर लड़ाई हुई है
- स्काउट ने यंग पर कॉमेंट कर कहा- तेरे जैसे लोग मेरे लिए काम करने आते हैं

नॉमिनेशन टास्क के बीच ही स्काउट और यंग के बीच एक बार फिर से लड़ाई तेज हो गई है। यंग ने स्काउट से कहा, ‘पहले आम्रपाली जी से झगड़ा किया, फिर मेरे से किया तूने। तुम्हारा नेचर फिर बहुत नकली है।’ इसपर स्काउट ने पूछा- नकली का मतलब क्या है? यंग ने सीधे-सीधे जवाब दिया और कहा- बदतर है। ये सुनते ही स्काउट ओपी का दिमाग घूम गया और वो बोले- तू यहां पर डंब वाली हरकत कर रहा है, तेरे जैसे बहुत देखे हैं मैंने। यंग ने भी पलट कर कहा- मैंने भी तेरे जैसे इतने देखे हैं और इतने फेंके हैं क्या बोलने का। तेरे जैसा बालबुद्धि नहीं हूं मैं। स्काउट ने कहा- तू बालबुद्धि है। यंग ने आगे कहा- मुझे तेरे जैसे लोगों के मुंह ही नहीं लगने का है ब्रो।
यंग पर तंज कसते हुए बोले स्काउट- तेरे जैसे लोग मेरे लिए काम करते हैं
स्काउट ने यंग पर तंज कसते हुए कहा- तेरे जैसे लोग मेरे लिए काम करने आते हैं। वो फिर कहते हैं- तू चाहकर भी आवाज तेज नहीं कर सकता मेरे सामने। इसपर यंग ने तपाक से पूछा- चाहकर मतलब, तू क्या करेगा ब्रो। स्काउट ने कहा- मैं चाहकर कर सकता हूं। यंग ने कहा- इतना बड़बड़ बड़बड़ कर रहा है न, एकदम चुप हो जाएगा। इसपर स्काउट फिर भड़के और यंग से कहा- चल निकल।

