Home Bigg Boss 20Bigg Boss Live: यंग-स्काउट के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, गेमर ने मारा ताना- तेरे जैसे मेरे लिए काम करते हैं – bigg boss 20 episode 81 written update in hindi 25 nov 2026 elimination task fight between yung and scout

Bigg Boss Live: यंग-स्काउट के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, गेमर ने मारा ताना- तेरे जैसे मेरे लिए काम करते हैं – bigg boss 20 episode 81 written update in hindi 25 nov 2026 elimination task fight between yung and scout

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ नॉमिनेशन टास्क के साथ ही एक बार फिर से घरवालों के बीच की केमिस्ट्री बदलने लगी है। फिलहाल आज का एपिसोड यंग और स्काउट के झगड़े पर फोकस है। दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो चुका है। यंग ने स्काउट को नकली और बदतर तक कह डाला है।

हाइलाइट्स

  • ‘बिग बॉस 20’ नॉमिनेशन टास्क के दौरान ही खिलाड़ियों के बीच झगड़ा शुरू है
  • आज के शो में यंग और स्काउट के बीच जमकर लड़ाई हुई है
  • स्काउट ने यंग पर कॉमेंट कर कहा- तेरे जैसे लोग मेरे लिए काम करने आते हैं
Bigg Boss 20 episode 81 written update
बिग बॉस 20 में 25 नवंबर को क्या हुआ
‘बिग बॉस 20’ में बारी नॉमिनेशन की आ चुकी है। कल हमने देखा कि काजी के गाने पर लव और कनिका ने किस तरह से अटैक किया। वहीं इन सबके बीच फंसे स्काउट। हालांकि स्काउट ने पलड़ा झाड़ने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। अब बारी है नॉमिनेशन टास्क की, जहां उदिति और स्काउट को बिग बॉस ने पहले से ही अलग कर दिया था। वहीं छोटे ग्रुप में शामिल लव, कनिका और गुल्लू सबसे पहले बड़े ग्रुप के जरिए नॉमिनेट हुए। वहीं अब निशाने पर हैं माही गिल जो बड़े ग्रुप में शामिल जरूर हैं लेकिन सबसे कमजोर कंटेस्टेंट हैं।

नॉमिनेशन टास्क के बीच ही स्काउट और यंग के बीच एक बार फिर से लड़ाई तेज हो गई है। यंग ने स्काउट से कहा, ‘पहले आम्रपाली जी से झगड़ा किया, फिर मेरे से किया तूने। तुम्हारा नेचर फिर बहुत नकली है।’ इसपर स्काउट ने पूछा- नकली का मतलब क्या है? यंग ने सीधे-सीधे जवाब दिया और कहा- बदतर है। ये सुनते ही स्काउट ओपी का दिमाग घूम गया और वो बोले- तू यहां पर डंब वाली हरकत कर रहा है, तेरे जैसे बहुत देखे हैं मैंने। यंग ने भी पलट कर कहा- मैंने भी तेरे जैसे इतने देखे हैं और इतने फेंके हैं क्या बोलने का। तेरे जैसा बालबुद्धि नहीं हूं मैं। स्काउट ने कहा- तू बालबुद्धि है। यंग ने आगे कहा- मुझे तेरे जैसे लोगों के मुंह ही नहीं लगने का है ब्रो।