Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM विष्णुदेव साय सुनेंगे आम जनता की समस्याएं… कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च… कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ दौरा

CG Morning News : CM विष्णुदेव साय सुनेंगे आम जनता की समस्याएं… कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च… कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ दौरा

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां वे आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश देंगे।

दोपहर 12 से 3 बजे तक जनदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। जनदर्शन में लोग अपनी समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी देंगे।

संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में होंगे शामिल

जनदर्शन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 4:30 बजे रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

संगोष्ठी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। सांसद संतोष पाण्डेय भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं, मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शाम 6 बजे एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च

कांग्रेस आज राजधानी रायपुर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। सुबह 11 बजे गांधी मैदान से मार्च की शुरुआत होगी, जो अंबेडकर चौक तक पहुंचेगा। यह आयोजन कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत किया जा रहा है।

मार्च में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों, सामाजिक संगठनों और एनजीओ को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस ने आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होकर संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने की अपील की है।

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ दौरा

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। अपने दो दीवसिय दौरे के दौरान वह संविधान रक्षा मार्च के साथ संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, सुखदेव भगत आज सुबह 10 बजे ट्रेन से रायपुर पहुंचेंगे और संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे। 27 नवंबर को सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, पार्टी की गतिविधियों औक आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी।    

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment