Home Morning News (खास खबरें)धार में रात का पारा 13 डिग्री पर पहुंचा: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दोपहर में धूप से राहत; रबी फसलों के लिए सर्दी का इंतजार – Dhar Weather Update

धार में रात का पारा 13 डिग्री पर पहुंचा: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दोपहर में धूप से राहत; रबी फसलों के लिए सर्दी का इंतजार – Dhar Weather Update

by BollywoodNewsAndMovie


धार में सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार के मुकाबले 0.8 डिग्री कम है।

.

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा था। सुबह और शाम सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिल रही है।

पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.01 डिग्री दर्ज किया गया था।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। ऐसे में रात और सुबह ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है।

20 नवंबर को 9.4 डिग्री रहा था पारा

इस सीजन में अब तक सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 नवंबर को दर्ज किया गया था। उस दिन पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई। पिछले कुछ दिनों से इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल सुबह-शाम ठंड और दोपहर में धूप का असर बना हुआ है। अभी कड़ाके की ठंड का दौर शुरू नहीं हुआ है।

रबी फसलों के लिए और ठंड का इंतजार

किसानों का कहना है कि रबी फसलों की अच्छी बढ़वार के लिए मौसम में और ठंड बढ़ने की जरूरत है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट होने से फसलों को अनुकूल मौसम मिल सकेगा। फिलहाल किसान तेज ठंड शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment