Home Morning News (खास खबरें)बलिया में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 14 डिग्री पहुंचा: सुबह हल्का कोहरा छाया, किसान गेहूं की बुआई में जुटे – Ballia Weather Update

बलिया में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 14 डिग्री पहुंचा: सुबह हल्का कोहरा छाया, किसान गेहूं की बुआई में जुटे – Ballia Weather Update

by BollywoodNewsAndMovie


बलिया में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। करीब सात बजे सूरज निकलने के साथ कोहरा छंटने लगा और मौसम साफ हो गया।

.

सुबह हल्की ठंड और ठंडी हवाओं से लोगों को सर्दी महसूस हुई। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को इसके गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की रफ्तार करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

सुबह हल्की ठंड और ठंडी हवाओं से लोगों को सर्दी महसूस हुई।

सुबह हल्की ठंड और ठंडी हवाओं से लोगों को सर्दी महसूस हुई।

दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। लोग घरों से निकलते समय गर्म कपड़े, स्वेटर और जैकेट पहनने लगे हैं।

मौसम में बदलाव का असर खेती पर भी दिख रहा है। अनुकूल मौसम को देखते हुए किसान गेहूं की बुआई में जुटे हैं। खेतों की जुताई और पलेवा के बाद वे बुआई को प्राथमिकता दे रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह से खेतों में काम शुरू हो जाता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने पर ठंड बढ़ने का अनुमान है।

रेलवे स्टेशन पर कोहरा नजर आया।

रेलवे स्टेशन पर कोहरा नजर आया।



Source link

You may also like

Leave a Comment