Home Morning News (खास खबरें)मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: चांदी 13 महीने में सबसे सस्ती; राहुल के खिलाफ ED-CBI जांच बंद; केशव बोले- सीएम का चेहरा कमल का फूल – Silver Prices Drop

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: चांदी 13 महीने में सबसे सस्ती; राहुल के खिलाफ ED-CBI जांच बंद; केशव बोले- सीएम का चेहरा कमल का फूल – Silver Prices Drop

by BollywoodNewsAndMovie


.

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। राहुल गांधी की संपत्ति की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। मॉर्निंग न्यूज में आगे जानिए अमेरिका के किस नए फैसले से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • 77वें संविधान दिवस का समारोह सुबह 11 बजे विज्ञान भवन, दिल्ली में होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. राहुल की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले राहुल का पक्ष सुने

कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता ने राहुल के खिलाफ याचिका लगाई है। File

कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता ने राहुल के खिलाफ याचिका लगाई है। File

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया।

कोर्ट ने मामला वापस हाईकोर्ट भेजते हुए कहा- पहले राहुल गांधी का पक्ष सुना जाए, फिर नए सिरे से फैसला किया जाए।

दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

इसमें राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने की मांग की गई थी।

पूरी खबर पढ़ें…

2. इकरा हसन बोलीं- इमरान मसूद अपना अहंकार किनारे रखें, सपा जीती हुई सीटें कांग्रेस को क्यों दे?

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की पहली लिस्ट पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- “हम कोई भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतजार करें। बिना चर्चा के आपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, फिर हम बात ही क्यों कर रहे हैं?”

सपा सांसद बोलीं- भाजपा को हराने के लिए जिद छोड़नी होगी: इमरान के इस बयान के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने उन्हें नसीहत दी। इकरा ने कहा- इमरान मसूद को अपना अहंकार किनारे रखना होगा। भाजपा को हराना है तो जिद छोड़नी होगी। सपा सांसद ने पूछा- सपा अपनी जीती हुई सीटें कांग्रेस को क्यों दे?

पूरी खबर पढ़ें…

3. केशव बोले- मुख्यमंत्री कौन होगा, विधायक तय करेंगे, योगी का जवाब- कौन चेहरा कौन है, यह सबको पता है

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बुधवार को एक बयान देकर सियासत गरमा दी। केशव ने जौनपुर में कहा- अभी योगी हमारे मुख्यमंत्री हैं। आगे योगी जी मुख्यमंत्री होंगे या कोई और, यह चुनाव के बाद निर्वाचित विधायक तय करेंगे।

केशव बोले- योगी का समर्थन करता हूं: भाजपा का चुनावी चेहरा कमल का फूल है। चुनाव के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नेता चुना जाएगा। योगी के समर्थन के सवाल पर मौर्य ने कहा- हां, मैं उनका समर्थन करता हूं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. चांदी की 13 महीने में सबसे कम कीमत, ₹1.43 लाख पर आई; शेयर बाजार सालभर की गिरावट की भरपाई के करीब

बुधवार को चांदी 9,680 रुपए सस्ती होकर ₹1.43 लाख प्रति किलो पर आई। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी ₹3.80 लाख के ऑलटाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर ₹1.21 लाख पर आ गई। सोना अपने ऑलटाइम हाई ₹1.76 लाख से करीब 32% सस्ता हो चुका है।

बाजार ने की गिरावट की भरपाई

इधर, सेंसेक्स 1,502 अंक चढ़कर 83,938 पर बंद हुआ। निफ्टी 470 अंक की बढ़त के साथ 25,819 के स्तर पर पहुंचा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स इस साल के शुरुआती स्तर से सिर्फ 1.5% नीचे रह गया। यानी बाजार ने अपनी ज्यादातर गिरावट की भरपाई की है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. ट्रम्प का भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है।

इसमें चीन पर सबसे ज्यादा 40% और वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और उसे कम कीमत पर दुनिया में बेच रहे हैं।

17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ वाला कानून रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगाई थी। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था।

पूरी खबर पढ़ें…

6. CJP प्रवक्ता सौरव के पासपोर्ट इस्तेमाल करने पर रोक, 7 दिन में जन्म स्थान बताने का नोटिस

सौरभ के मुताबिक उन्हें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबरा विश्वविद्यालयों से CJP मूवमेंट पर चर्चा के लिए निमंत्रण मिले।

सौरभ के मुताबिक उन्हें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबरा विश्वविद्यालयों से CJP मूवमेंट पर चर्चा के लिए निमंत्रण मिले।

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास से केंद्र सरकार ने उनके पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान की जानकारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

दरअसल, 23 नवंबर को सौरव ने आरोप लगाया था कि उन्हें ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए यूके जाना था। दिल्ली एयरपोर्ट से रात 1 बजे फ्लाइट थी, लेकिन इमिग्रेशन काउंटर पर ही रोक दिया गया।

मामले में चेन्नई के रीजनल पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके 7 दिन में जवाब देने का कहा है। जवाब देने तक उन्हें पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

सौरव ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई

विदेश यात्रा पर रोक के खिलाफ सौरव ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की है।

पूरी खबर पढ़ें….

7. शुभेंदु बोले- प्रणब मुखर्जी की सलाह पर भाजपा में आया; उन्होंने कहा था- TMC बुआ-भतीजे की पार्टी, कर्मचारी बने रहना है या बढ़ना है

बंगाल CM ने कहा कि वह प्रणब मुखर्जी के साथ बातचीत का समय नहीं बताएंगे क्योंकि इससे विवाद हो सकता है।

बंगाल CM ने कहा कि वह प्रणब मुखर्जी के साथ बातचीत का समय नहीं बताएंगे क्योंकि इससे विवाद हो सकता है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें TMC छोड़कर भाजपा में आने की सलाह दी थी।

मुखर्जी ने कहा मुझसे कहा था, ‘सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। TMC बुआ-भतीजे की पार्टी है, अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ जाइए।’

अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना ‘ओरिजिनल एडवाइजर’ बताया। उन्होंने कहा कि मुखर्जी अभिभावक की तरह थे। प्रणब मुखर्जी का अगस्त 2020 में निधन हुआ था।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. ऑस्कर की रेस में रामायण, टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल: इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी 8 ऑस्कर जीत चुकी; एवेंजर्स-ओडिसी से मुकाबला (पूरी खबर पढ़ें)
  2. ट्रम्प बोले- एनवीडिया CEO की पत्नी बहुत अच्छी: पति को माफ कर दिया; जेन्सन ने 3 महिलाओं से अफेयर की बात कबूली थी (पूरी खबर पढ़ें)
  3. भागवत बोले-युवाओं को झूठ से नफरत, वे सच के साथ: बाहरियों से ज्यादा अंदर के लोगों से खतरा, हम नफरत करने वाले पड़ोसियों के भी मददगार (पूरी खबर पढ़ें)
  4. जम्मू-कश्मीर में 65 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव, 60 लश्कर-जैश से जुड़े:शाह ने 4 दिन पहले कहा था- घाटी में अब एक भी लोकल आतंकी नहीं (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

इंसानी दिमाग से चल रहा रोबोट

अमेरिका में आइरिस नाम का रोबोट बनाया गया है। इसमें लैब में इंसानी दिमाग का छोटा हिस्सा लगाया गया है. यह सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव देखकर जवाब देता है। कोई इससे बात न करे तो इसकी प्रतिक्रिया भी कम हो जाती है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल…

कन्या राशि वालों को प्रमोशन की खबरी मिल सकती है, मकर राशि वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। जानिए आज का राशिफल…



Source link

You may also like

Leave a Comment