4
सुरेश ठाकुर—सलूणी
उपमंडल की ग्राम पंचायत संघनी के संघनी बाजार में गुरुवार तडक़े भडक़ी आग से छह दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में प्रभावितों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से आग की घटना में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
