Home Morning News (खास खबरें)Lucknow News: Morning Showers In Some Areas Afternoon Downpours In Others

Lucknow News: Morning Showers In Some Areas Afternoon Downpours In Others

by BollywoodNewsAndMovie


Lucknow News: ​​​​लखनऊ में कहीं सुबह तो कहीं दोपहर के बाद हुई बारिश

By: Inextlive | Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 22:50:49 (IST)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में संडे को सुबह से बादल छाए रहे। कुछ एरिया में सुबह बारिश हुई तो कुछ एरिया में दोपहर बाद या शाम के समय तेज बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान उमस लोगों को परेशान करती रही।

लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानी लखनऊ में संडे को सुबह से बादल छाए रहे। कुछ एरिया में सुबह बारिश हुई तो कुछ एरिया में दोपहर बाद या शाम के समय तेज बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान उमस लोगों को परेशान करती रही। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान नहीं है। इसमें अवध रीजन के अधिकतर जिले शामिल हैं। वहीं सोमवार को पश्चिमी यूपी में सोमवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। तराई के जिलों में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा।

खिसक रहा मानसून

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी द्रोणी हिमालय की तराई की ओर खिसक रही है, जबकि निम्न दबाव क्षेत्र अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई से जमशेदपुर एवं दीघा के रास्ते उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों व तराई भाग में भारी वर्षा के साथ मध्यवर्ती क्षेत्र में हो रही हल्की से मध्यम वर्षा का दौर दो दिनों तक जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में 24 अगस्त की सुबह तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी

इसके बाद प्रदेश में पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और प्रादेशिक वर्षा में उत्तरोत्तर कमी आएगी। प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में प्रभावी वर्षा की संभावना कम है। प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर व आसपास के जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। मंगलवार को भारी वर्षा वाले जिलों की संख्या में और कमी आएगी।

राजधानी का तापमान बढ़ा

राजधानी लखनऊ में संडे को अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। सुबह के समय इंदिरानगर व गोमतीनगर में वर्षा हुई तो दोपहर बाद चौक क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं शाम को शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में कुछ इजाफा भी हुआ है। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा।



Source link

You may also like

Leave a Comment