Home Morning News (खास खबरें)‘खुद को अनूप जलोटा समझते हो…सुबह 6 बजे भजन कौन बजाता है’, अक्षय पर LIVE शो में बरस पड़ीं पत्नी ट्विंकल – akshay kumar wife twinkle khanna reveals actors morning mess sings like anup jalota lashes on doing koffee with karan free tmova

‘खुद को अनूप जलोटा समझते हो…सुबह 6 बजे भजन कौन बजाता है’, अक्षय पर LIVE शो में बरस पड़ीं पत्नी ट्विंकल – akshay kumar wife twinkle khanna reveals actors morning mess sings like anup jalota lashes on doing koffee with karan free tmova

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी मजेदार हरकतों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार उनकी खिंचाई किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने कर दी है. वो भी करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में. दरअसल, शो के दौरान अक्षय ने पत्नी ट्विंकल को फोन मिला दिया और फिर स्पीकर पर उनकी ऐसी बातें सुनने को मिलीं कि करण जौहर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

सुबह 6 बजे भजन बजाते हैं अक्षय, ट्विंकल ने लगाई जमकर क्लास

शो में अक्षय कुमार भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ काउच शेयर करते नजर आए. बातचीत के बीच अक्षय ने ट्विंकल को फोन लगाया और स्पीकर पर कर दिया. फोन उठाते ही ट्विंकल ने अक्षय की शिकायतों का पिटारा खोल दिया. उन्होंने बताया कि अक्षय सुबह-सुबह तेज आवाज में भजन बजाकर उनकी नींद खराब कर देते हैं. इतना ही नहीं, वह खुद भी जोर-जोर से गाने लगते हैं.

अक्षय के कॉल करते ही ट्विंकल ने कहा- बोलो. जब एक्टर ने कहा प्यार से भी तो कह सकती थी. तो ट्विंकल ने पति की क्लास ले डाली.

ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं पिछली रात ठीक से सो भी नहीं पाई थी. फिर तुमने सुबह जल्दी उठाकर मेरी नींद खराब कर दी. सुबह 6 बजे भजन कौन बजाता है? और ऊपर से तुम उससे भी तेज आवाज में गाने लगते हो, जैसे अनूप जलोटा हो. मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है कि कम से कम बाथरूम का दरवाजा तो ठीक से बंद कर लिया करो.”

ट्विंकल की ये बातें सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे. साफ था कि अक्षय की सुबह वाली आदतें घर में किसी के लिए भी आसान नहीं हैं.

फ्री में शो करने पहुंचे अक्षय, ट्विंकल ने करण जौहर पर भी ली चुटकी

बातचीत के दौरान ट्विंकल ने अक्षय से पूछा कि वह कहां हैं. इस पर अक्षय ने बताया कि वह करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ की शूटिंग कर रहे हैं. ट्विंकल ने बताया कि हाल ही में उनकी करण से बात हुई थी और उन्होंने इस एपिसोड में रैपिड फायर राउंड को जज करने के लिए उन्हें भी बुलाया था.

लेकिन जैसे ही ट्विंकल को पता चला कि अक्षय यह शो बिना कोई फीस लिए कर रहे हैं, उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “लेकिन मुझे नहीं पता था कि तुम आज शो कर रहे हो. मैं ज्यादा हैरान इस बात पर हूं कि तुम फ्री में कर रहे हो” इस पर करण जौहर भी कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने तुरंत ट्विंकल की चुटकी लेते हुए कहा, “अच्छा, क्या तुम हैरान हो? तो क्या तुम हर चीज के लिए पैसे चाहती हो?”

रवि किशन ने अक्षय को सिखाया अपना वायरल हुक स्टेप

एपिसोड में सिर्फ ट्विंकल की फोन वाली मस्ती ही नहीं, बल्कि अक्षय और रवि किशन के बीच भी खूब हंसी-मजाक देखने को मिला. रवि किशन ने अक्षय कुमार को अपना वायरल हुक स्टेप सिखाया. इस स्टेप में उनका खास स्वैग वाला वॉक शामिल है. दोनों ने साथ में इस स्टेप को करके खूब मस्ती की.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment