‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड फिनाले के नजदीक आते ही एविक्शन की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। इस हफ्ते डबल एविक्शन की भी बात हो रही है। इस बीच, एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट भी हो गया है। आइए बताते हैं कौन!
हाइलाइट्स
- बिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले में अब चार हफ्ते बचे हैं और घर में 10 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं
- सलमान ने काजी के 20 सालों के संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्हें चेतावनी दी
- सलमान खान ने काजी तौकीर को उनके ‘लव डे’ वाले कमेंट के लिए फटकार लगाई

एलिमिनेशन की बात करें तो, अगर दो कंटेस्टेंट्स बाहर होते हैं, तो माही विज का बाहर जाना लगभग तय है। क्योंकि वो मीटर में लगातार सबसे नीचे चल रही हैं। वहीं, घर में इस हफ्ते के पहले एविक्शन की खबर तो आ चुकी है। एक सदस्य घर से बेघर हो चुका है।
काजी तौकीर को पड़ी भयंकर डांट
इस हफ्ते के वीकेंड का वार की बात करें, तो सलमान खान ने काजी तौकीर को उनके ‘लव डे’ वाले कमेंट के लिए फटकार लगाई और कहा कि उन्हें माफ़ी मांग लेनी चाहिए थी। सलमान ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि माही ने उन्हें माफी मांगने की सलाह दी थी, जबकि अरिशफा ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की थी।
सलमान खान ने काजी को दी चेतावनी
इसके अलावा, सलमान ने काजी के 20 सालों के संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वे हताश न हों और वही गलतियां न दोहराएं। उन्होंने काजी से कहा कि वे अपने कामों के नतीजों के बारे में सोचें और पूछा कि क्या वे उनका सामना करने के लिए तैयार हैं, अगर हां, तो आगे बढ़ें।
ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर
अब ये जान लीजिए कि इस हफ्ते घर से बेघर कौन हुआ है, वो कंटेस्टेंट हैं लव गिल। जी हां, द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, लव गिल घर से बेघर हो गई हैं। वीकेंड का वार में सलमान बहुत गुस्से में थे और उन्होंने स्काउट ओपी और गुल्लू को बुरी तरह फटकार लगाई। सलमान ने लव गिल के बारे में उनकी देर रात की बातचीत का क्लिप सबको दिखाकर उनका पर्दाफाश कर दिया। लव का दिल टूट गया और वह रो पड़ीं।
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले
डबल एविक्शन होता है तो अगला नंबर माही का हो सकता है। तो क्या काजी के फैंस की तरफ से मिले कथित वोटिंग सपोर्ट के बाद माही विज एविक्शन से बच पाएंगी, या फिर कनिका मान को अचानक शो से बाहर होना पड़ेगा? इसका फाइनल फैसला ‘वीकेंड का वार’ में पता चलेगा। शो को लेकर पहले से ही खबरें चल रही हैं कि 20 दिसंबर को बिग बॉस 20 का फिनाले होगा।

