Home Bigg Boss 20‘राखी बांधी थी’ Bigg Boss 20 से लव गिल का सफर खत्म, सलमान के सामने फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, स्काउट की लगी क्लास

‘राखी बांधी थी’ Bigg Boss 20 से लव गिल का सफर खत्म, सलमान के सामने फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, स्काउट की लगी क्लास

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से लव गिल का सफर खत्म हो गया है. इससे पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट को लव पर की गई बातों के लिए जमकर फटकार लगाई थी. नेशनल टीवी पर रो पड़ी थीं लव. जानिए अब घर में कौन-कौन बचा है.

Bigg Boss 20 से लव गिल का सफर खत्म, सलमान के सामने फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेसZoom

लव गिल हुई बिग बॉस से बेघर (फोटो साभार-instagram@jiohotstar)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस हफ्ते काफी कुछ ऐसा हुआ, जिसने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया. एक तरफ सलमान खान ने स्काउट की जमकर क्लास लगाई, तो दूसरी तरफ लव गिल नेशनल टीवी पर अपने बारे में कही गई बातें सुनकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं. अब शो से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है.

घर की मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रहीं लव गिल का सफर खत्म हो गया है. उनके एविक्शन से घर के समीकरण बदलने वाले हैं.

लव गिल का बिग बॉस 20 से सफर खत्म

लव गिल ने पहले दिन से ही घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उन्हें हर हफ्ते कई कंटेस्टेंट से भिड़ते हुए देखा गया. शुरुआत में स्काउट, आम्रपाली दुबे और यंग DSA के साथ उनकी दोस्ती काफी चर्चा में रही. बाद में कनिका मान और गुल्लू के साथ उनका बॉन्ड भी सुर्खियों में आया. लव ने घर में कई बार अपनी बात खुलकर रखी और अपने गेम से दर्शकों का ध्यान खींचा. हालांकि, अब उनका सफर शो में खत्म हो गया है.

लव के एविक्शन से पहले शनिवार के वीकेंड का वार में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने स्काउट को लव के बारे में गुल्लू से की गई बातचीत को लेकर सवालों के घेरे में खड़ा किया. सलमान ने पूछा कि आखिर उन्होंने लव को लेकर ऐसी बातें क्यों कहीं. उन्होंने स्काउट से कहा कि उन्होंने सारी जिम्मेदारी लव पर डाल दी और उनके बारे में बहुत कुछ गलत कहा.

सलमान ने कहा- लव की इज्जत नीलाम कर दी

सलमान ने स्काउट से साफ कहा कि उन्होंने लव की इज्जत नीलाम करके रख दी है. इस पर स्काउट अपनी बात से सहमत नहीं हुए. उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान की बात मंजूर नहीं है. यह सुनकर सलमान का गुस्सा और बढ़ गया. उन्होंने कहा, “यह मैंने किया है क्या स्काउट? यह बातचीत मेरी हुई है? तुम्हारे और गुल्लू के बीच में यह बातचीत हुई है.”

रोते हुए लव ने कही राखी वाली बात

सलमान ने आगे कहा कि लव ने दोनों को इतना प्रभावित कर दिया कि उन्होंने सोचने-समझने की क्षमता खो दी. सलमान का गुस्सा देखकर घर के बाकी सदस्य भी शांत हो गए. इसी दौरान लव रोने लगीं. आम्रपाली दुबे उन्हें संभालने की कोशिश करती नजर आईं. रोते हुए लव ने कहा, “राखी बांधी थी मैंने इसे.” उनकी यह बात सुनकर घर का माहौल और इमोशनल हो गया.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment