Home Box OfficeVibe vs Daayra Box Office Collection Day 1:’वाइब’ ने ‘दायरा’ को चटाई धूल, इन 2 फिल्मों का भी तोड़ा रिकॉर्ड, 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई करीना कपूर की मूवी

Vibe vs Daayra Box Office Collection Day 1:’वाइब’ ने ‘दायरा’ को चटाई धूल, इन 2 फिल्मों का भी तोड़ा रिकॉर्ड, 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई करीना कपूर की मूवी

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुईं ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का पहला दिन बेहद चौंकाने वाला रहा. कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी ‘वाइब’ ने धीमी शुरुआत जरूर की, लेकिन आमिर खान के बेटे जुनैद की ‘एक दिन’ और इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा को पछाड़ दिया. दूसरी ओर, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ की हालत पस्त रही. यह फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और करीना के करियर की सबसे कम कमाई वाली ओपनर बन गई.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के बीच सीधी भिड़ंत हुई, लेकिन दोनों ही फिल्में दर्शकों को खींचने में नाकाम साबित हुईं. वैसे कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी ‘वाइब’ ने कम कमाई से शुरुआत करने के बावजूद दो फिल्मों को धूल चटा दी है. वहीं, मेघना गुलजार की थ्रिलर ‘दायरा’ का हाल और भी बुरा रहा. करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी. (फोटो साभार: IMDb)

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू बतौर निर्देशक अपनी दूसरी फिल्म ‘वाइब’ लेकर सिनेमाघरों में लौट आए हैं. ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की सफलता के बाद फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, हालांकि, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म की रफ्तार काफी धीमी नजर आई. (फोटो साभार: IMDb)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. देशभर में 3,194 शोज में रिलीज हुई इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 14 प्रतिशत दर्ज की गई. सुबह के शो में तो हालत काफी ठंडी रही, जहां महज 6 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ इसमें थोड़ा सुधार आया. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 11.31 प्रतिशत और शाम तक 14 प्रतिशत तक पहुंची. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2024 में आई कुणाल खेमू की पहली निर्देशित फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने भी पहले दिन 1.50 करोड़ की धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में माउथ पब्लिसिटी के बाद इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. भले ही फिल्म ‘वाइब’ का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रहा हो, इसके बावजूद इसने कुछ फिल्मों को पछाड़ दिया है. (फोटो साभार: Instagram@kunalkemmu)

कुणाल खेमू की फिल्म ने जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके अलावा, ‘वाइब’ ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी धूल चटा दी है, जिसकी पहले दिन की कमाई 1.15 करोड़ पर ही सिमट गई थी. (फोटो साभार: IMDb)

दूसरी तरफ, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही पस्त हो गई. करीना कपूर खान और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. देशभर के 2,282 शोज में रिलीज हुई इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी शुक्रवार को सिर्फ 12 प्रतिशत रही. (फोटो साभार: IMDb)

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की यह फिल्म हिंदी और मलयालम दो भाषाओं में रिलीज की गई है. हालांकि, कमाई का पूरा दारोमदार हिंदी वर्जन पर ही टिका रहा. इस मूवी को क्रिटिक्स से भी मिक्स रिव्यूज मिले हैं जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ नजर आ रहा है. अब देखना है कि वीकेंड पर यह मूवी क्या कमाल दिखा पाती है. (फोटो साभार: IMDb)

करीना कपूर खान की सबसे कम ओपनिंग का रिकॉर्ड हंसल मेहता की 2024 में आई फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के नाम रहा जिसने पहले दिन मात्र 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.  मगर थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ का हाल उससे भी बुरा रहा है और यह 90 लाख की बेहद मामूली कमाई के साथ करीना के पूरे करियर की सबसे बड़ी खराब ओपनर साबित हुई है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment